search

कोलकाता में गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

LHC0088 2025-11-7 02:37:46 views 1305
  

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग



जागरण संवाददाता, कोलकाता। मध्य कोलकाता के डलहौसी इलाके में आरएन मुखर्जी रोड स्थित एक वेयरहाउस (गोदाम) में गुरुवार को भीषण आग लग गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल गाडिय़ों को लगाया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10.45 बजे लगी आग पर करीब छह घंटे बाद पूरी तरह काबू पाया जा सका। उन्होंने कहा कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि आग से गोदाम को भारी नुकसान पहुंचा है।
कोलकाता के गोदाम में भीषण आग

प्रारंभिक अनुमान है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों ने बताया कि जहां आग लगी थी उससे कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही लालबाजार में कोलकाता पुलिस का मुख्यालय है। दिन में आफिस टाइम में आग के चलते भीड़भाड़ वाले इस इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।
छह घंटे में आग पर काबू

आग तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी, जिसमें गोदाम है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें काफी दूर-दूर से दिखाई दे रही थी। पूरा इलाका काले धुएं से ढक गया था।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बताया गया कि सुबह सबसे पहले गोदाम के कर्मचारियों ने गोदाम के पीछे से धुआं निकलते देखा। तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126