search
 Forgot password?
 Register now
search

मध्य प्रदेश के नीमच में टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, मारे गए पत्थर; मजदूरों ने भागकर जान बचाई

cy520520 2025-11-7 10:07:06 views 907
  

मध्य प्रदेश के नीमच में टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, मारे गए पत्थर (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मोरवन कस्बा क्षेत्र में टेक्सटाइल्स फैक्ट्री लगाने के विरोध में पिछले एक माह से अधिक समय से जारी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया।
पथराव में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है

विरोध मार्च निकाल रही महिलाओं और अन्य लोगों ने फैक्ट्री के निर्माण स्थल पर पहुंचकर जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। इसमें तीन बुलडोजर और एक कार क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
फैक्ट्री के मजदूरों ने भागकर जान बचाई

फैक्ट्री के मजदूरों ने भागकर जान बचाई। डीकेन थाना पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर अब तक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे दो किसान नेताओं समेत पांच प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में मोरवन बंद रहा।जिला मुख्यालय से लगभग 28 किलोमीटर दूर सुविधि रेयांस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 350 करोड़ की लागत से टेक्सटाइल्स फैक्ट्री लगाई जा रही है।

मोरवन में फैक्ट्री निर्माण के पूर्व बाउंड्रीवाल बनाने का काम किया जा रहा है। दूसरी ओर लगभग एक माह से अधिक समय से ग्रामीण फैक्ट्री लगाने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री से यहां का बांध का पानी प्रदूषित होगा।

अब तक विरोध शांतिपूर्ण चल रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह मोरवन से बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और अन्य लोगों ने फैक्ट्री हटाओ, मोरवन बांध बचाओ के पोस्टर लेकर पैदल मार्च निकाला।
स्थिति नियंत्रण में- पुलिस

विरोध मार्च फैक्ट्री के निर्माण स्थल पर पहुंचा और हिंसक हो गया। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153662

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com