Rohini Vrat 2025 Katha: रोहिणी व्रत में करें इस पौराणिक कथा का पाठ, मिलेगा शुभ फल

Chikheang 2025-11-7 14:57:56 views 936
  

Rohini Vrat 2025 katha: रोहिणी व्रत कथा।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रोहिणी व्रत मुख्य रूप से जैन समुदाय में बहुत महत्व रखता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 07 नवंबर को मार्गशीर्ष (Margashirsha Month 2025) माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि है। इस पावन तिथि रोहिणी व्रत (Rohini Vrat 2025) का पर्व मनाया जा रहा है। कुछ साधक इस दिन व्रत करते हैं। कहते हैं कि व्रत का पूरा फल तभी तभी मिलता है, जब इसकी पावन कथा का पाठ किया जाए, तो आइए पढ़ते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रोहिणी व्रत कथा (Rohini Vrat 2025 Katha In Hindi)

  

प्राचीन काल में चंपापुरी नगर में राजा माधवा और रानी लक्ष्मीपति राज करते थे। उनके सात पुत्र और एक पुत्री थी, जिसका नाम रोहिणी था। एक बार राजा ने एक ब्राम्हण से अपनी पुत्री के भविष्य के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि रोहिणी का विवाह हस्तिनापुर के राजकुमार अशोक से होगा। एक समय हस्तिनापुर के वन में श्री चारण मुनिराज पधारे। राजा अशोक और रानी रोहिणी उनके दर्शन के लिए गए। राजा ने मुनिराज से पूछा कि रानी रोहिणी इतनी शांत क्यों रहती हैं, जबकि अन्य रानियां ऐसी नहीं हैं। तब मुनिराज ने राजा को एक पुरानी कथा सुनाते हुए कहा कि इसी नगर में वस्तुपाल नामक राजा का धनमित्र नाम का मित्र था। धनमित्र की एक पुत्री थी, जिसका नाम दुर्गंधा था। उसके शरीर से इतनी दुर्गंध आती थी कि कोई उससे विवाह करने को तैयार नहीं था। परेशान होकर धनमित्र मुनिराज की शरण में गया।

मुनिराज ने बताया कि दुर्गंधा के यह दुर्गंध पूर्व जन्म के कर्मों का फल है। उन्होंने दुर्गंधा को रोहिणी व्रत करने का विधान बताया। उन्हें हर महीने रोहिणी नक्षत्र के दिन चारों प्रकार के आहार का त्याग करना था और भगवान वासुपूज्य स्वामी की पूजा करनी थी। दुर्गंधा ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ यह व्रत 5 साल और 5 माह तक किया। इस व्रत के प्रभाव से उसका शरीर सुगंधित हो गया।

इसके बाद अगले जन्म वह पहले स्वर्ग की देवी बनी और फिर उसका जन्म राजा अशोक की रानी रोहिणी के रूप में हुआ, जिसका शांत स्वभाव इसी व्रत का परिणाम है। इसके बाद, मुनिराज ने राजा अशोक को उनके भील वाले पिछले जन्म और रोहिणी व्रत के महात्म्य की कथा सुनाई। रोहिणी व्रत के फल से राजा अशोक और रानी रोहिणी ने संसार के सुख भोगे और अंत में मोक्ष को प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 07 November 2025: कई मंगलकारी योग में मनाई जा रहा है रोहिणी व्रत, यहां नोट करें पंचांग और योग

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137476

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.