search

आज भी जिंदा हैं मां के दिए कार्तिक पूर्णिमा के संस्कार: मनोज तिवारी

Chikheang 2025-11-7 15:38:23 views 1279
  

मनोज त‍िवारी दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के देवदीपावली मंच पर पहुंचे और गंगा स्तुति की।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। भोजपुरी के प्रसिद्ध लोक गायक-नायक दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सांसद डा. मनोज तिवारी ने कार्तिक पूर्णिमा पर हेलीकाप्टर से मां गंगा के ऊपर पुष्प वर्षा की। दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के देवदीपावली मंच पर पहुंचे और गंगा स्तुति की। कहा, हमारे जीवन की शुरुआत इन्हीं घाटों से हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाव में आए तो भोजपुरी में बोले, हम जब छोट रहलीं तब हमार माई हमके पूर्णिमा पर गंगा नहाए लेके आवत रहल। उहे संस्कार हमरे अंदर आज भी जिंदा बा। हम दुनिया में कतहूं रही बाकी शीतला मंदिर, गंगोत्री सेवा समिति के देव दीपावली, गंगा दशहरा, दुर्गा मंदिर, काली मठ मंदिर के नाहीं भुलाईला।

गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में आयोजित गीत संध्या में उन्होंने जय जय गंगा महारानी..., मेरी मां बताती है गंगा मेरी माता है..., शीतला घाट पे काशी में... आदि गीतों को स्वर दिया। बाल कलाकार यथार्थ दुबे ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र अई गिरी नंदिनी हे गंगे मैया सुख करनी..., डा. अमलेश शुक्ला ने मर्यादा है इस देश की पहचान है गंगा... आदि को सुरों में पिरोया। शैलबाला, आस्था शुक्ला आदि ने भी हाजिरी लगाई। स्वागत संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज व सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे ने किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244