search

लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव ने बाबा दरबार में लगाई हाज‍िरी, ब‍िहार चुनाव में जीत की कामना की

Chikheang 2025-11-7 16:01:01 views 1272
  

लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव ने उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी का दौरा किया।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव ने उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर चुनाव में जीत की कामना की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अनुष्का यादव ने अपनी यात्रा की शुरुआत माँ गंगा की आरती में भाग लेकर की। उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ गंगा के तट पर आरती की और वहाँ उपस्थित भक्तों के साथ मिलकर पूजा अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में जाकर दर्शन किए। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी व‍िश्‍वनाथ के प्रति अनुष्का ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की और वहाँ पूजा-अर्चना कर मंगलकामना की।

इस धार्मिक यात्रा के क्रम में, अनुष्का यादव ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने वहाँ जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुष्का का यह दौरा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

लालू प्रसाद यादव का परिवार हमेशा से धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। अनुष्का का यह दौरा इस परंपरा को आगे बढ़ाता काशी में नजर आया। इस अवसर पर उनके साथ डा. ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, विनोद यादव गप्पू, राज यादव और उज्जवल भी उपस्थित थे।

अनुष्का यादव की इस धार्मिक यात्रा ने काशी के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद ब‍िहार में चुनावों के बीच एक नई चर्चा को जन्म दिया है। यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह उनके परिवार की धार्मिक परंपराओं को भी दर्शाती है। अनुष्का यादव का यह कदम उनके परिवार के धार्मिक मूल्यों को और मजबूत करता है। मगर धार्मिक यात्रा के रूप में देखा जा रहा यह दौरा स‍ियासी ही अध‍िक माना जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244