search
 Forgot password?
 Register now
search

बॉलीवुड पर नहीं Priyanka Chopra को भरोसा? साउथ सिनेमा से करेंगी धमाकेदार कमबैक

deltin33 2025-11-7 17:33:12 views 1257
  

बॉलीवुड से प्रियंका ने क्या सच में किया किनारा?



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड करियर पर ही फोकस पिछले कई सालों से कर रही हैं। प्रियंका को पता है कि उनका रास्ता बॉलीवुड में और कठिन हो जाता, अगर वो यहां रहती तो, इसीलिए प्रियंका ने हॉलीवुड की राह को पकड़ा। वहीं बॉलीवुड से प्रियंका की दूरी फैंस को भी रास नहीं आ रही है, लेकिन अब सालों बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की जगह साउथ सिनेमा का दामन थामा है, लेकिन प्रियंका ने ऐसा किया क्यों है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साउथ फिल्म से प्रियंका का कमबैक
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में आखिरी बार फिल्म \“द स्काई इज पिंक\“ में ही काम किया था। हालांकि इसके अलावा वो साल 2021 में द व्हाइट टाइगर में भी नजर आई थीं, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब प्रियंका ने लंबे इंतजार के बाद साउथ के जाने माने डायरेक्टर राजामौली (S.S Rajamouli) का हाथ थामा और उन्हीं की फिल्म से कमबैक करने की ठानी।

  

दरअसल एस.एस राजामौली जल्द ही फिल्म SSMB29 लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर महेश बाबू (Mahesh Babu) नजर आएंगे। वहीं फिल्म में राजामौली को लंबे वक्त से एक अच्छी हीरोइन की तलाश थी और उनकी ये तलाश प्रियंका पर आकर खत्म हुई और प्रियंका भी भारतीय सिनेमा में वापसी का रास्ता खोज रही थीं लेकिन प्रियंका को बॉलीवुड से ज्यादा भरोसा साउथ सिनेमा पर है, इसीलिए उन्होंने इस फिल्म को चुना। फिल्म में प्रियंका एक खतरनाक कैरेक्टर में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Hema Malini की बड़ी बेटी ने इस एक्ट्रेस को मारा था जोरदार तमाचा, इस वजह से खो बैठी थीं अपना आपा

बॉलीवुड से प्रियंका ने क्यों बनाई दूरी?
प्रियंका चोपड़ा एक आउटसाइडर रही हैं। उन्होंने जब हिंदी सिनेमा में कदम रखा तो उन्हें पता था कि, उनके लिए सबकुछ आसान तो नहीं होने वाला है। बीते सालों में प्रियंका ने कई बार इस बात की ओर इशारा किया कि उनके साथ भी राजनीति हुई। प्रियंका को बॉलीवुड से हटाने और उनके काम को छीनने की खूब कोशिश की गई, लेकिन प्रियंका ने हार नहीं मानी और प्रियंका ने इसका जवाब ग्लोबल स्टार बनकर दिया। लेकिन प्रियंका बॉलीवुड के हालातों को देखते हुए ही शायद साउथ सिनेमा की ओर गई हैं और इसीलिए उन्होंने एस.एस राजामौली पर भरोसा दिखाया और महेश बाबू जैसे स्टार के साथ फिल्म साइन की।

हैदराबाद में चल रही फिल्म की शूटिंग
प्रियंका फिल्म की शूटिंग के लिए बार-बार इंडिया आ रही हैं। कभी विदेश वाले घर में तो कभी इंडिया में आकर प्रियंका फिल्म की शूटिंग निपटा रही हैं और इन दिनों फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका, महेश बाबू और फिल्म के डायरेक्टर एस.एस राजामौली का फन बैंटर नजर आया, जहां पीसी, महेश और राजामौली संग मजेदार बातचीत करती दिखीं।

  


Hahaha. Better luck next time @urstrulyMahesh.. Burnnnn pic.twitter.com/XsANs1NJuo — PRIYANKA (@priyankachopra) November 1, 2025


वहीं बीते दिनों ही खबर आई थी कि, प्रियंका फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म \“लव एंड वॉर\“ में भी नजर आ सकती है। हालांकि भंसाली ने प्रियंका को फिल्म में एक डांस नंबर के लिए अप्रोच किया है। अब देखना ये है कि उस फिल्म में प्रियंका दिखेंगी या नहीं। वहीं SSMB29 की बात करें तो, फिल्म का डिजिटल रिलीज इवेंट 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होगा, जहां से फिल्म के फर्स्ट लुक और रिलीज डेट समेत बाकी चीजों की जानकारी दी जाएगी। प्रियंका की यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलगू समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।  

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स बने Vicky Kaushal और Katrina Kaif, बेबी के जन्म के बाद शेयर की पहली पोस्ट
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com