search

दिल्ली आगरा हाईवे पर हादसा, बाइक पर घूमने निकले इजरायली पर्यटक की मौत

deltin33 2025-11-7 18:37:49 views 1298
  

प्रतीकात्मक चित्र।



संवाद सूत्र, आगरा। इजरायल से भारत भ्रमण को आए पर्यटक शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गए। दिल्ली से आगरा आते समय हाईवे पर एक पर्यटक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

पुलिस टीम घायल पर्यटक को लेकर मथुरा के फरह में स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां चिकित्सक ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। पर्यटक के शव के पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

  

थाना फरह में खड़ी पर्यटक की क्षतिग्रस्त बाइक।  

दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर बर्ड सेंचुरी कीठम के पास सुबह नौ बजे इजरायली पर्यटकों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने पर्यटक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घटना से साथी पर्यटक भी सदमे में है। दुर्घटना कैसे हुई, वह अभी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। इधर फरह पुलिस, पर्यटक के शव को लेकर मथुरा पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंची है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131