search

गाजीपुर में ससुराल वालों को फंसाने के लिए महिला का खौफनाक षड्यंत्र

cy520520 2025-11-7 19:37:17 views 1249
  

मह‍िला की करतूत में मायके वालों की भी म‍िलीभगत सामने आई है।  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। ससुरालीजनों को फंसाने के लिए एक महिला ने ऐसा षड़यंत्र रचा कि पुलिस भी हैरान रह गई। सादात थाना क्षेत्र में विवाहिता की मां ने चार अक्टूबर को अपने दामाद, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामला गंभीर होने पर सीओ रामकृष्ण ने स्वयं विवेचना शुरू की। सर्विलांस की मदद से जब पुलिस ने तथ्यों की तहकीकात की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिस विवाहिता को मृत बताया गया था, वह जीवित निकली। मह‍िला की इस करतूत में मायके वालों की भी संल‍िप्‍तता सामने आने के बाद पुल‍िस ने आरोप‍ितों की संख्‍या में इजाफा क‍िया है।

पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बरामद किया, जहां उसकी दूसरी शादी कर दी गई थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने विवाहिता की मां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में मह‍िला की करतूत सामने आने के बाद लोग उसके इस दुस्‍साहस से दंग हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725