search
 Forgot password?
 Register now
search

Mano Ya Na Mano: अच्छी कहानियों से वंचित रखना गलत, 14 हजार सालों से जिंदा इंसान पर कहानी लेकर आए योगेस पगारे

deltin33 2025-11-7 20:37:11 views 1209
  

मानो या ना मानो में लीड रोल में नजर आएंगे योगेस पगारे (फोटो-एक्स)



प्रियंका सिंह, मुंबई। अच्छी कहानियां दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए, यह मानना है मानो या ना मानो : एनीथिंग इज पासिबल फिल्म के निर्देशक और लेखक योगेश पगारे का। हालीवुड फिल्म द मैन फ्राम अर्थ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है उनकी फिल्म... विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कहां से आया रीमेक का आइडिया?

योगेश मानते हैं कि कभी कोई कहानी दिल को छू जाए तो उसे दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए। मूल फिल्म से तुलना के सवाल पर योगेश कहते हैं कि हमने कुछ भी कापी-पेस्ट नहीं किया है। मूल फिल्म कल्ट रही है। हमारे यहां आज भी कई दर्शक हैं, जो अंग्रेजी सिनेमा नहीं देखते हैं। मुझे लगा कि अच्छी कहानियों से उन्हें क्यों वंचित रखा जाए। इसकी रीमेक इसलिए बनाई।

यह भी पढ़ें- Upcoming Movies: 2026 होगा धमाकेदार! इन 5 बड़ी फिल्मों में छिड़ेगी ब्लॉकबस्टर बनने की जंग
हमें ट्रोलिंग का डर नहीं- योगेस

निर्देशक ने आगे बताया कि उन्होंने भारतीय मान्यताओं के अनुसार कहानी को ढाला है। उन्होंने कहा, \“हमारे यहां चिरंजीवी शब्द से लोग वाकिफ हैं। ऐसी कहानियां हम सुनते आए हैं कि भगवान हनुमान, अश्वत्थामा चिरंजीवी रहे हैं। ऐसे में यह कहानी, भी एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 14 हजार वर्षों से जिंदा है। हितेन तेजवानी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। अगर लोगों को फिल्म पसंद नहीं आएगी, तो ट्रोलिंग होगी। पसंद आएगी, तो वाहवाही होगी। इन चीजों से डरना नहीं चाहिए।
कोविड के बाद बहुत कुछ बदल गया

यह फिल्म साय फाय इंडियन फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। योगेश कहते हैं कि कोविड के बाद बहुत कुछ बदला है। लोग बड़े विजुअल इफेक्ट वाली, एक्शन से भरपूर फिल्में देखने के लिए ही ज्यादातर सिनेमाघर जाना पसंद करते हैं। ऐसा कंटेंट वाला सिनेमा वह डिजिटल प्लेटफार्म पर ही देख लेते हैं। सिनेमाघर के टिकट भी महंगे हैं, वहां स्टार पावर भी होनी चाहिए। हमारी फिल्म सीमित बजट में बनी है। यूट्यूब पर सब्सक्रिप्शन लेकर फिल्म को देखा जा सकता है। यह एक बड़ा प्लेटफार्म बन चुका है, जहां फिल्मों के ट्रेलर से लेकर गाने तक सब रिलीज होते हैं और व्यूज लाखों में जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Force 3: जॉन अब्राहम की फोर्स 3 में इस एक्टर की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में है महारथी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com