search
 Forgot password?
 Register now
search

लोहरदगा में पुलिस का बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारियों का तबादला, सेन्हा थानेदार हुए लाइन हाजिर

Chikheang 2025-11-7 21:38:43 views 1085
  

लोहरदगा पुलिस में बड़ा फेरबदल



जागरण संवाददाता, लोहरदगा। जिले में पुलिस विभाग के स्तर पर बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। लोहरदगा पुलिस अधीक्षक द्वारा छह नवंबर को जारी जिलादेश संख्या 1458/2025 में जिले के 13 पुलिस पदाधिकारियों के कार्यस्थलों में बदलाव किया गया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक के डीसीबी शाखा में तैनात अजीत कुमार को कुडू का नया थानेदार बनाया गया है। जबकि कुडू के थानेदार मनोज कुमार सिंह को लोहरदगा थाने में अवर निरीक्षक के पद पर योगदान का निर्देश दिया गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
13 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण

जिले के 13 पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण में सिर्फ किस्को के थानेदार सुमन मिंज एक थाना से बदलकर दूसरे थाना जोबांग के नए थाना प्रभारी बनाए गए हैं। जबकि सेन्हा थानेदार वारिश हुसैन का लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब सेन्हा थाना प्रभारी की जिम्मेवारी भंडरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नीरज झा संभालेंगे।  

एसपी के जिलादेश में जोबांग थाना प्रभारी हर्षवर्धन कुमार सिंह को माननीय न्यायाधीश प्रथम कोर्ट, लोहरदगा में प्रतिनियुक्त किया गया है। अभियोजन शाखा के प्रभारी मानस कुमार साधु को किस्को थाना प्रभारी का दायित्व दिया गया है।  
नरेश कुमार यादव को सेरेंगदाग थाना प्रभारी बनाया

इसी तरह सेरेंगदाग थाना प्रभारी रामाशीष यादव को कुडू थाना में पदस्थापित किया गया है। माननीय न्यायाधीश प्रथम कोर्ट, लोहरदगा से नरेश कुमार यादव को सेरेंगदाग थाना प्रभारी बनाया गया है।  

महिला थानेदार जेनी सुधा तिग्गा को सीसीआर, मीडिया सेल, डायल-112 में पदस्थापित किया गया है। वहीं महिला थाना की पुलिस अवर निरीक्षक बिनीता हेम्ब्रम को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।  
तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

एसटी-एससी, अहातु थाना प्रभारी अमित कुमार मुर्मू को लोहरदगा थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के हिंदी शाखा के प्रभारी लक्ष्मण हांसदा को एसटी-एससी, अहातु थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।  

यह भी पढ़ें- लोहरदगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 168 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार




पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान दें और योगदान प्रतिवेदन समर्पित करें। एसपी ने इसकी प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची, पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों सहित संबंधित को भी प्रेषित किया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com