search

ADA ने 100 हेक्टेयर जमीन पर लिया कब्जा, नर्मदापुरम टाउनशिप को लॉन्च करने की तैयारी

deltin33 2025-11-8 03:37:27 views 1252
  



जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना में शामिल रायपुर-रहनकलां में विकसित की जाने वाली टाउनशिप के लिए एडीए ने अर्जित भूमि पर कब्जा लेना शुरू कर दिया है। सर्वे के बाद शुक्रवार को एडीए की टीम ने पुलिस-प्रशासन की उपस्थिति में भूमि पर भौतिक कब्जा लिया। एडीए टाउनशिप के लिए अब तक 100 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा ले चुका है। यहां 10 नदियों के नाम पर बनने वाली टाउनशिप में से जनवरी में नर्मदापुरम को लांच करने की तैयारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एडीए बोर्ड की 13 अक्टूबर को हुई 150वीं बैठक में रायपुर-रहनकलां में बनाई जाने वाली टाउनशिप के लेआउट प्लान को स्वीकृति प्रदान की गई थी। 442 हेक्टेयर में बनने वाली टाउनशिप के लिए किसानों की सहमति से 348 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) कार्यालय से वितरित किया जा चुका है। किसानों को चार गुणा मुआवजा और वार्षिकी सहित 380 करोड़ रुपये इसके लिए वितरित किए जा चुके हैं।
रायपुर में कब्जा लेने का किया था प्रयास

एडीए ने 14 अक्टूबर को रायपुर में कब्जा लेने का प्रयास किया था, लेकिन टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। महिलाएं बुलडोजर के आगे बैठ गई थीं। एडीए की टीम तब करीब 40 हेक्टेयर भूमि पर ही कब्जा ले सकी थी। भूमि पर भौतिक कब्जा लेने के लिए एडीए ने छह नवंबर को सर्वे कराते हुए रणनीति तैयार की थी।


शुक्रवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एडीए की टीम ने रायपुर में करीब 60 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा प्राप्त किया। टीम को किसानों के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। भूमि पर कब्जा मिलने के बाद ही एडीए उप्र रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथारिटी (यूपीरेरा) में पंजीकरण करा सकेगा।

यहां भूमि पर कब्जा मिलने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यहां 10 छोटी-छोटी टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया गया है। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने बताया कि किसानों को 348 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा वितरित कराया जा चुका है। टाउनशिप में सबसे पहले नर्मदापुरम को लांच किया जाएगा।
10 नदियों के नाम पर बनेंगी टाउनशिप

    क्रम टाउनशिप क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
   
   
   1
   सिंधुपरम
   26.83
   
   
   2
   गोमतीपुरम
   49.45
   
   
   3
   गंगापुरम
   48.86
   
   
   4
   यमुनापुरम
   43.77
   
   
   5
   बेतवापुरम
   28.41
   
   
   6
   महानदीपुरम
   31.09
   
   
   7
   नर्मदापुरम
   45.18
   
   
   8
   गोदावरीपुरम
   42.28
   
   
   9
   कृष्णापुरम
   42.86
   
   
   10
   कावेरीपुरम
   47.78
   
मास्टर लेआउट के अनुसार भूमि का उपयोग

    भूमि क्षेत्रफल हेक्टेयर में प्रतिशत में
   
   
   आवासीय
   123.52
   29.84
   
   
   व्यावसायिक
   39.35
   9.51
   
   
   मिश्रित
   34.27
   8.28
   
   
   सामुदायिक सेवाएं
   22.97
   5.55
   
   
   सामुदायिक सुविधाएं
   30.4
   7.26
   
   
   पार्क व खुले स्थान
   97.46
   23.55
   
   
   एमएलसीपी/यातायात/सड़कें
   66.32
   16.02
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131