search
 Forgot password?
 Register now
search

जहानाबाद, घोसी, कुर्था व अरवल में एनडीए व महागठबंधन का नया प्रयोग कसौटी पर, आखिर किसकी होगी जीत?

LHC0088 2025-11-8 17:37:41 views 725
  

दूसरे चरण के चुनाव में जहानाबाद, घोसी, कुर्था व अरवल की सीट पर एनडीए और महागठबंधन दोनों का प्रयोग कसौटी पर



भुवनेश्वर वात्स्यायन, पटना। दूसरे चरण के चुनाव में जहानाबाद, घोसी, कुर्था व अरवल की सीट पर एनडीए और महागठबंधन दोनों का प्रयोग कसौटी पर है। दोनों गठबंधनों ने चार में दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले हैं। महागठबंधन ने एक विधायक की सीट बदली है और अपने एक सीटिंग विधायक को बेटिकट कर दिया है। एनडीए ने 2020 के चुनाव में सफल नहीं रहने वाले अपने प्रत्याशी बदले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सबसे पहले बात करें जहानाबाद सीट की

इस सीट पर एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपने प्रत्याशी बदले हैं। जहानाबाद की सीट पर 2020 में राजद के सुदय यादव काे जीत हासिल हुई थी।

राजद ने इस बार सुदय यादव की जगह राहुल शर्मा को जहानाबाद से अपना प्रत्याशी बना दिया है। राहुल शर्मा जदयू के पूर्व विधायक हैं। वह घोसी से चुनाव लड़ा करते थे।

जदयू छोड़कर वह राजद में शामिल हुए और राजद ने उन्हें घोसी की जगह जहानाबाद से अपना प्रत्याशी बना दिया।

वहीं एनडीए ने चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को जहानाबाद से टिकट दिया है। जदयू की टिकट पर चंद्रेश्वर चंद्रवंशी एक बार जहानाबाद से सांसद रहे हैं। इसलिए राजद और एनडीए दोनों ने इस बार जहानाबाद की सीट पर प्रयोग किया है।
दूसरी सीट कुर्था की

कुर्था सीट पर 2020 में राजद के बागी कुमार वर्मा को सफलता मिली थी। इस बार राजद ने उन्हें बेटिकट कर दिया।

कुर्था सीट पर प्रयोग करते हुए राजद ने वहां जहानाबाद के विधायक रहे सुदय यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर बागी कुमार वर्मा से जदयू के सत्यदेव कुशवाहा की हार हुई थी।

एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत यह सीट फिर से जदयू के खाते में आयी। जदयू ने इस बार वहां से अपना प्रत्याशी बदल दिया। पप्पू कुमार वर्मा कुर्था सीट पर जदयू के प्रत्याशी हैं।
तीसरी सीट घोसी की

एनडीए ने घोसी विधानसभा क्षेत्र में भी प्रयोग किया है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के ठीक पहले जहानाबाद से जदयू के पूर्व सांसद अरुण कुमार अपने पुत्र ऋतुराज के साथ जदयू में शामिल हुए।

ऋतुराज को ही जदयू ने घोसी से अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं महागठबंधन में घोसी सीट फिर से भाकपा (माले) के पास है।

भाकपा (माले) ने अपने विधायक रामबली सिंह यादव को ही पुन: घोसी से अपना प्रत्याशी बनाया है।
चौथी सीट अरवल की

एनडीए में यह सीट भाजपा को गयी है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दीपक कुमार शर्मा को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था।

वह चुनाव जीत नहीं सके थे। इस बार भाजपा ने अरवल से अपने पुराने प्रत्याशी को बदल मनोज शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं महागठबंधन में यह सीट इस बार भी भाकपा (माले) के पास है।

इस सीट से भाकपा (माले) के महानंद सिंह विधायक है। इस बार भी भाकपा (माले) ने महानंद सिंह को ही अपना प्रत्याशी बनाया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156099

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com