search

तुर्किये के परफ्यूम डिपो में भीषण आग से तबाही, 6 लोगों की मौत

LHC0088 2025-11-8 20:42:57 views 1310
  

तुर्किए में आग से मचा हड़कंप। फोटो - X



डिजिटल डेस्क, इस्तांबुल। तुर्किए के उत्तर पश्चिमी हिस्से में आज सुबह भीषण आग लग गई। कई लोग इस आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए हैं। वहीं, जिंदा जलने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह हादसा तुर्किए के कोकेली प्रांत में हुआ है। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय समयानुसार सुबह तकरीबन 9 बजे कोकेली की पर्फ्यूम डिपो पर अचानक आग लग गई।
आग के बाद धमाकों से दहला इलाका

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। आसपास के लोग काफी दहशत में आ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग में 6 की मौत

कोकेली के राज्यपाल इल्हामी अक्तास ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई और 1 की हालत नाजुक है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी ने खोली पाकिस्तान की पोल, परमाणु हथियारों पर क्या कहा?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: dhl procter and gamble Next threads: terance martez gamble

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126