search

वाराणसी में मकान का झांसा देकर 23 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Chikheang 2025-11-8 22:38:07 views 1272
  

पीड़ित की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। मकान देने के झांसे में फंसा कर एक व्यक्ति से 23 लाख रुपया हड़पने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।

बताया जाता है कि जैतपुरा के ओसानगंज के रहने वाले रोहित दुबे ने अपनी माँ पुनीता दुबे के नाम पर सारनाथ के बेनीपुर इलाके में डुप्लेक्स भवन खरीदने के लिए डेवलपर मेसर्स शानवी होम्स एंड डेकोर प्रा. लि कारपोरेट का कार्यालय पटेल कटरा पहड़िया के निदेशक संतोष कुमार सिंह निवासी नदेसर केंट से 15 मार्च 2024 को अनुबंध हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया क‍ि कब्जा कर अपनी इच्छा अनुसार कार्य करवा रहा था। बीच बीच में कुल 23 लाख रुपया दिया। जब बैनामा के लिए निदेशक संतोष सिंह से कहा तो उन्होंने कुछ कागजी औपचारिकता पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

जब एक दिन रोहित दुबे ने मेमर्स शामवी होम्स एंड डेकोर के निदेशक संतोष कुमार के पास लोन के उद्देश्य से एग्रीमेंट के लिए गया तो इनकार कर दिया। 29 मार्च 2025 को रोहित डुप्लेक्स पर गया तो संतोष सिंह, भूमि स्वामी मनोज, मुकेश अपशब्द बोलने लगे और अनुबंध मानने को तैयार नहीं थ।

आरोप लगाया क‍ि हमारे ताले को तोड़ कर अपना ताला लगा दिया। विरोध करने पर पैसा न देने व जान मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167949