search

अमेरिका में रेस्टोरेंट में गोलीबारी, सनकी हमलावर ने ले ली 3 की जान; कई घायल

deltin33 2025-9-28 17:59:45 views 1300
  अमेरिका उत्तरी कैरोलिना में रेस्टोरेंट पर नाव से गोलीबारी, तीन की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर उत्तरी कैरोलिना में एक शूटर ने एक रेस्टोरेंट पर नाव से गोलीबारी कर दी। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की जान गई है। वहीं, कई अन्य घायल हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी शनिवार (स्थानीय समय) रात लगभग 9:30 बजे अमेरिकन फिश कंपनी में हुई। यह स्थान विलमिंगटन से लगभग 20 मील दक्षिण में साउथपोर्ट यॉट बेसिन क्षेत्र में 150 यॉट बेसिन ड्राइव पर स्थित एक लोकप्रिय पब और रेस्टोरेंट है


हमले के बारे में पुलिस ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि  हमले के दौरान कम से कम सात लोगों को गोली लगी, जिनमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में घायल अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अधिकारियों इस घटना को लेकर अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131