दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, कई इलाकों में AQI 400 के पार; प्रदूषण के खिलाफ आज इंडिया गेट पर जुटेंगे लोग

LHC0088 2025-11-9 13:06:58 views 1119
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हवा दमघोंटू हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में रविवार को हवा की गुणवत्ता \“गंभीर\“ श्रेणी में दर्ज की गई है।। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राजधानी के विभिन्न इलाकों का एक्यूआई 400 पार कर गया। 9 नवंबर को सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, दिल्ली के आनंद विहार में \“गंभीर\“ श्रेणी में एक्यूआई 412, अलीपुर में 415, अशोक विहार में 416, चांदनी चौक में 409, द्वारका में 383, दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास 358, आईटीओ में 420, लोधी रोड में 377, एम्स के पास 421 और जहांगीरपुरी में 433 रिकॉर्ड किया गया है।

इसके अलावा गाजियाबाद के वसुंधरा में 421, नोएडा सेक्टर-62 में 410, गुरुग्राम सेक्टर -51 में 260 और फरीदाबाद सेक्टर 11 में 275 दर्ज किया गया है। इससे पहले, शनिवार को दिल्ली देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा और रोहतक की हवा सबसे ‘खराब’रिकॉर्ड की गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम चार बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 361 दर्ज किया गया था।
कहां कितना है AQI?

    क्षेत्र एक्यूआई
   
   
   आनंद विहार
   412
   
   
   अलीपुर
   415
   
   
   अशोक विहार
   416
   
   
   चांदनी चौक
   409
   
   
   द्वारका
   383
   
   
   दिल्ली एयरपोर्ट
   358
   
   
   आईटीओ
   420
   
   
   लोधी रोड
   377
   
   
   एम्स के पास
   421
   
   
   जहांगीरपुरी
   433
   
   
   गाजियाबाद
   421
   
   
   नोएडा
   410
   
   
   गुरुग्राम
   260
   
   
   फरीदाबाद
   275
   

  


#WATCH | Delhi: Visuals around Akshardham as toxic smog lingers in the air this morning. AQI in the area is in the \“Severe\“ category at 412, as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/P3gTchqoe7 — ANI (@ANI) November 9, 2025

साफ हवा के लिए लोग आज होंगे एकजुट

‘बेशक सांस नहीं मगर लड़ने का साहस सही’, ‘प्रदूषण से मचा है हाहाकार-निदान करो सरकार’, ‘बच्चे, बूढ़े और जवां सबको चाहिए साफ हवा...’ कुछ ऐसे ही नारों के साथ प्रदूषण के खिलाफ आज रविवार को इंडिया गेट पर एकजुट होकर लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताएंगे। ‘वारियर माम्स’ और ‘माइ राइट टू ब्रीद’ जैसे नागरिक समूहों के बैनर तले प्रदूषित हवा के खिलाफ ये अभियान चलेगा।

हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन को पुलिस की ओर से इजाजत नहीं मिली है, लेकिन इसके बावजूद पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक ही लोग आगे बढ़ने की तैयारी में हैं। इंटरनेट मीडिया पर इसे लेकर हैशटैग ‘हेल्पअसब्रीद’ के साथ अभियान चलाया जा रहा है। मुहिम से जुड़े लोगों की मांग है कि प्रदूषण को लेकर तत्काल कदम उठाए जाएं। सरकार हेल्थ एडवाइजरी जारी करे और प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें- NCR का यह शहर धुएं में डूबा, 449 पर पहुंचा AQI; वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी

यह भी पढ़ें- Air Pollution: घुटन में दिल्ली एनसीआर की सांसें; हवा \“बहुत खराब\“, कई इलाकों में AQI 400 पार

यह भी पढ़ें- दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, 400 पार AQI से ‘रेड जोन’ में आई; रोहतक पहले तो नोएडा तीसरे स्थान पर

यह भी पढ़ें- जानलेवा हुई नोएडा की हवा, शनिवार को बना देश में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर; दिल्ली का क्या है हाल?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134357

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.