search

जालंधर में चलती एक्टिवा में लगी आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

deltin33 2025-11-9 13:07:28 views 1256
  
चलती एक्टिवा में लगी आग। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जालंधर। शुक्रवार देर रात न्यू गोपाल नगर रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब चलती एक्टिवा अचानक आग की लपटों में घिर गई। बस्ती बावा खेल की मधुबन कॉलोनी के रहने वाल राहुल अपनी एक्टिवा पर घर जा रहा था कि रास्ते में अचानक वाहन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राहुल ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती एक्टिवा से छलांग लगाई और बाल-बाल बच गया। आग लगने के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई, राहगीरों ने अपने वाहन रोक लिए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और पानी की बौछार तथा केमिकल फोम की मदद से आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों के अनुसार आग लगने का कारण एक्टिवा में हुआ शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131