search
 Forgot password?
 Register now
search

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार की क्राइम कंट्रोल की प्लानिंग: 1803 बीट क्षेत्र बनाए, 3390 पुरुष और 219 महिला पुलिसकर्मी तैनात

cy520520 2025-11-9 15:36:54 views 1239
  

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार।  



जागरण संवाददाता, आगरा। कमिश्नरेट में वर्ष 2024 से लागू बीट पुलिसिंग पर एक बार फिर अधिकारियों का जोर है। पहले की तुलना में 120 बीट क्षेत्र बढ़ाए गए हैं। कुल 3609 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।



दिनभर की गतिविधियों को बीट रजिस्टर में करना होगा दर्ज

  

फरवरी 2024 में आगरा में तत्कालीन पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने बीट पुलिसिंग लागू की थी। उस समय जिलेभर में 1683 बीट क्षेत्र बनाए गए थे। बीट सिपाहियों को बीट पुलिस अफसर बनाया गया था। कमिश्नरेट के अधिकारियों का एक बार फिर इस व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित हुआ है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
बीट क्षेत्र 1803 के लिए 3609 पुलिसकर्मी किए गए हैं तैनात

  

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बीट पुलिसिंग को और बेहतर बनाया गया है। पूर्व में जिले में 1683 बीट क्षेत्र थे, वर्तमान में 120 बीट क्षेत्र बढ़ाए गए हैं। अब कुल बीट क्षेत्र 1803 किए गए हैं। इनमें पुरुष बीट क्षेत्र 1694 व महिला बीट क्षेत्र 109 शामिल हैं। इसके साथ ही 3390 पुरुष व 219 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

बीट पुलिसिंग के अपराध रोकथाम व सतत निगरानी, महिला एवं बालिका सुरक्षा, नागरिक संवाद एवं शिकायतों का निस्तारण व रिकार्ड प्रबंधन एवं रिपोर्टिंग प्रणाली चार प्रमुख उद्देश्य शामिल किए गए हैं।

  
साइबर व महिला सुरक्षा पर होगी वर्कशॉप, 11 नवंबर को कार्यक्रम

  

आगरा। साइबर व महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने अहम पहल की है। लोगों को जागरूक करने के लिए 11 नवंबर को वर्कशाल का आयोजन किया जाएगा। तीन सत्र में आयोजित इस वर्कशाप में विशेषज्ञ बचाव के तरीके बताएंगे। वर्चुअल तरीके से डीजीपी भी जुड़ेंगे।



डीजीपी राजीव कृष्णा वर्चुअल जुड़ेंगे




एडीसीपी आदित्य ने बताया कि वर्कशाप का आयोजन 11 नवंबर को सूरसदन में किया जाएगा। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक प्रथम सत्र में महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया जाएगा। द्वितीय सत्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक चलेगा। इस सत्र में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से साइबर सुरक्षा जागरूकता एवं ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण वर्चुअल तरीके से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन मुख्य वक्ता होंगे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153578

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com