search
 Forgot password?
 Register now
search

भारत माता को समर्पित है Mahendra Kapoor का ये गाना, 44 साल बाद भी देशभक्ति गीतों में सबसे अव्वल

Chikheang 2025-11-9 20:37:10 views 1245
  

महेंद्र कपूर का यादगार देशभक्ति गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायकों की फेहरिस्त में सिंगर महेंद्र कपूर (Mahendra Kapoor) का नाम भी शामिल होता है। मीठी आवाज वाले महेंद्र ने बतौर गायक एक से बढ़कर एक गीत को गाया। लेकिन देशभक्ति गीतों में महेंद्र कपूर की आवाज और भी मधुर लगती थी। आज उनके ऐसे ही बेस्ट देशभक्ति गाने (Mahendra Kapoor Songs) के बारे में जिक्र किया जाएगा, जो 44 साल बाद भी श्रोताओं के रगों में देशभक्ति का जुनून भर रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस सॉन्ग हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज सुपरस्टार फिल्माया गया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।  
महेंद्र कपूर का कल्ट देशभक्ति गीत

बतौर गायक महेंद्र कपूर का करियर काफी शानदार चला। उन्होंने हर किस्म के गीतों को अपनी आवाज दी। लेकिन देशभक्ति गीतों के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं था। तभी तो आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस का जश्न सिंगर के गानों के बिना अधूरा रहता है।   

यह भी पढ़ें- रूठ गई है गर्लफ्रेंड, सुना दीजिये Mohammed Rafi का ये गाना, 64 साल बाद भी है अमर




महेंद्र के जिस कल्ट देशभक्ति सॉन्ग के बारे में यहां जिक्र किया जा रहा है, उसे 1981 में आई फिल्म क्रांति के लिए उन्होंने गाया था। इस गीत के बोल थे- अब के बरस तुझे धरती... (Ab Ke Baras Tujhe Dharti)। इस सॉन्ग को अभिनेता मनोज कुमार पर फिल्माया गया था, जो इस गीत के जरिए भारत माता का गुणगान करते नजर आते थे।

  

महेंद्र कपूर के इस गाने को सुनने के बाद आप भी भारत माता की जय बोलने पर मजबूर हो जाएंगे। लगभग 4 दशक के बाद भी ये गीत खूब सुना जाता है। यही कारण है यो क्रांति का अब के बरस सॉन्ग महेंद्र के सबसे शानदार गीतों में शुमार है।  
ऐसे तैयार हुआ महेंद्र कपूर का ये गीत

गौर किया जाए अब के बरस की मेकिंग की तरफ तो महेंद्र कपूर तो इसके गायक थे, जबकि संगीतकार की भूमिका लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की जोड़ी ने निभाई थी। इसके अलावा गीतकार संतोष आनंद की कलम से इसके शब्द निकले थे। इस तरह से मनोज कुमार की क्रांति का ये यादगार गीत बनकर तैयार हुआ।  

ये भी पढ़ें- Mahendra Kapoor का ये गीत सुन झट से मान जाएगी रूठी हुई प्रेमिका, सुनील दत्त का रोमांटिक सॉन्ग आज भी सुपरहिट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com