search

VHP नेता पर कार्रवाई को देवेंद्र सिंह सोम ने बताया संगठन पर हमला, आंदोलन करने की दी चेतावनी

Chikheang 2025-11-9 21:36:57 views 1246
  

देवेंद्र सिंह सो ने प्रेस वार्ता कर दी आंदोलन की चेतावनी।



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद के शाहजीपुर (शाहजहांपुर) के विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराकर शनिवार रात को जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह‑प्रमुख धर्म प्रसार देवेंद्र सिंह सोम ने पीलीभीत में आंदोलन करने की चेतावनी दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के खिलाफ फर्जी शिकायत और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में भेजे जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ की तबीयत खराब हो गई, जिस पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जिला अस्पताल में प्रिंस से मिलने पहुंचे प्रांत सह‑प्रमुख धर्म प्रसार देवेंद्र सिंह सोम ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

उन्होंने प्रिंस गौड़ का हाल‑चाल पूछने के बाद कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने इसे सोची‑समझी साजिश बताया। जिलाध्यक्ष के लेटर पैड के दुरुपयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला पूरी तरह संगठन का है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244