search
 Forgot password?
 Register now
search

हैवानियत की हद: मासूमियत को रौंदने वाला निकला दो बच्चों का पिता, दुष्कर्म के आरोप में सलाखों के पीछे

LHC0088 2025-11-9 23:37:11 views 816
  




जगन्नाथपुर थाना में पुुलिस हिरासत में आरोपित।


संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा व्यक्ति ने घर में अकेली पाकर एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।   
विश्वास को छलनी करने वाला कृत्य यह घटना शनिवार की शाम करीब चार बजे की है। पीड़िता, जो स्थानीय विद्यालय की छात्रा है, अपने नाबालिग भाई के साथ जगन्नाथपुर क्षेत्र में अकेली रहती है।    जानकारी के मुताबिक, जब नाबालिग शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद घर में कपड़े बदल रही थी, तभी मौलानगर निवासी शाहिद अफरीदी (26) जबरन उसके घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा।   बच्ची के जोर से चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद आरोपी शाहिद अफरीदी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना से सकते में आए परिजनों ने तत्काल जगन्नाथपुर थाना को सूचित किया।   
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 8 घंटे में गिरफ्तारी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी अविनाश हेम्ब्रम के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शाहिद अफरीदी को महज आठ घंटे के भीतर चाईबासा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।   पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। उस पर पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर चाईबासा मंडलकारा भेज दिया गया है।   छापेमारी दल में एसडीपीओ राफेल मूर्मू, थाना प्रभारी अविनाश हेम्बरम, एसआई अभिमन्यु सिंह तथा सशस्त्र बल शामिल थे। थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहिद अफरीदी दो बच्चों का पिता है, जिसने अपनी इस घिनौनी हरकत से पिता के रिश्ते और समाज के भरोसे को कलंकित किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com