search

मुंबई-रांची इंडिगो डायवर्ट कोलकाता: 3 घंटे 42 मिनट लेट, दर्जनों फ्लाइट घंटों विलंबित

LHC0088 2025-11-10 08:05:41 views 1313
  

विमानों की देरी से यात्री परेशान।



जागरण संवाददाता, रांची। तकनीकी कारणों से रविवार को मुंबई से रांची आने वाले इंडिगो के विमान (6ई 795) को कोलकाता एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया। रात 10:02 बजे तीन घंटे 42 मिनट विलंब से संबंधित विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा और रांची-मुंबई विमान (6ई 5017) ने निर्धारित समय (18:50 बजे) से चार घंटे विलंब से उड़ान भरी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं दूसरी ओर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विलंब से उड़ान भरने वाले विमानों में रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 1530) ने एक घंटे 41 मिनट, रांची-भुवनेश्वर विमान (6ई 7362) ने एक घंटे 33 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (6ई 2257) ने एक घंटे दो मिनट, रांची-पटना विमान (6ई 925) ने 50 मिनट, रांची-हैदराबाद विमान (6ई 191) ने 48 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (6ई 2294) ने 47 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (6ई 5139) ने 46 मिनट, रांची-बेंगलुरु विमान (6ई 6799) ने 41 मिनट देरी से रही।  

साथ ही रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1053) ने 38 मिनट, रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 2176) ने 36 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1056) ने 25 मिनट, रांची-चेन्नई विमान (6ई 209) ने 24 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (6ई 6031) ने 23 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1049) व रांची-पुणे विमान (6ई 6272) ने 22 मिनट, रांची-अहमदाबाद विमान (6ई 6184) ने 21 मिनट, रांची-हैदराबाद विमान (6ई 398) व रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 1248) ने 20 मिनट विलंब से उड़ान भरी। इधर, बेंगलुरु-रांची विमान (आइएक्स 1581) एक घंटे 20 मिनट लेट रही।

इसके अलावा, भुवनेश्वर-रांची विमान (6ई 7361) एक घंटे 11 मिनट, कोलकाता-रांची विमान (6ई 7674) एक घंटे एक मिनट, हैदराबाद-रांची विमान (6ई 186) 35 मिनट, दिल्ली-रांची विमान (6ई 6287) 33 मिनट, पटना-रांची विमान (6ई 6902) 32 मिनट, दिल्ली-रांची विमान (6ई 6758), दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1050) व दिल्ली-रांची विमान (6ई 5071) 18 मिनट, पुणे-रांची विमान (6ई 6484) 16 मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126