search

मम्मी मैं नहाने जा रही हूं... फिर नहीं आई बेटी की आवाज, अलीगढ़ में गैस गीजर लीक होने से बच्ची की मौत

LHC0088 2025-11-10 12:06:37 views 1264
  

बाथरूम में रखा गैस गीजर और मृत बालिका की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। गैस गीजर लीक होने से कक्षा छह की छात्रा की घर के बाथरूम में दम घुटने से मृत्यु हो गई। करीब एक घंटे बाद भी बाहर न आने पर मां ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। बच्ची बेहोश पड़ी थी। अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
कक्षा छह में पढ़ती थी, एक घंटे बाद भी न निकलने पर बाथरूम का तोड़ा दरवाजा

  

रविवार को हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया। शनिवार को ही छात्रा ने अपना जन्मदिन मनाया था। उसकी केक काटते हुए तस्वीर देखकर मां और पिता के आंसू नहीं थम रहे थे। सेना में कार्यरत देवेंद्र कुमार की जैसलमेर में तैनाती है। उनकी पत्नी नीतू सासनी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। सुबह 11 बजे बेटी मानवी नहाने गई थी। बाथरूम का नल चालू रहने के चलते मां समझती रही कि बेटी नहा रही है। वह घरेलू काम में लग गईं।

  
बाथरूम से आवाज नहीं आने पर तोड़ा गेट

  

नल के लगातार चलने और मानवी के एक घंटे बाद भी न निकलने पर उन्होंने उसे आवाज दी। जवाब न मिलने पर पहले उन्होंने स्वजन को बताया। उन्होंने मानवी को कई बार पुकारा। इसके बाद मुहल्ले के लोगों को बताया। लोगों ने गेट तोड़ा। बच्ची को पहले मैक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां से जवाब मिलने के बाद वरुण अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने सीपीआर व अन्य जरूरी इलाज किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बेटी के निधन की सूचना पर देवेंद्र कुमार भी रात नौ बजे अलीगढ़ आ गए। वरुण अस्पताल के संचालक डा. संजय भार्गव के अनुसार गैस लीक होने के चलते बच्ची का संभवत: दम घुट गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126