search
 Forgot password?
 Register now
search

Lata Mangeshkar: अपने ही गाने क्यों नहीं सुनती थीं लता मंगेशकर? सुरों की कोकिला को सताता था इस बात का डर

cy520520 2025-9-29 00:42:31 views 1268
  अपने ही गाने नहीं सुनती थीं लता मंगेशकर





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्वर कोकिला के नाम से पहचानी जाने वाली सिंगर लता मंगेशकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके सुरों की गाथा हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। भारत रत्न लता मंगेशकर की आवाज कई पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी, उनकी आवाज आज भी लोगों का दिल लेती है लेकिन स्वर कोकिला अपने गाए हुए गाने नहीं सुनती थीं। इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद बताई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
क्यों अपने ही गाने नहीं सुनती थीं लता मंगेशकर

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजी जा चुकीं लता मंगेशकर ने 1948 से 1987 के बीच करीब 30,000 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी। लग जा गले, ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे पॉपुलर गाने आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। लोगों के दिलों में अपने सुरों से जगह बनाने वाली स्वर कोकिला अपने ही गाने क्यों नहीं सुनतीं इसका जवाब उन्होंने खुद दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान लता मंगेशकर ने खुलासा किया था कि रिकॉर्डिंग पूरी होने के बाद वह अपने गाने कभी नहीं सुनतीं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मानना ​​है कि उन्हें अपने गानों में \“सौ गलतियां\“ मिलेंगी।



  

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- 4 साल तक मोहम्मद रफी से क्यों चला था Lata Mangeshkar का झगड़ा, वजह कर देगी हैरान



लता मंगेशकर मधुर आवाज के साथ अपने विनम्र व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनका सिंगिंग करियर सात दशकों से भी ज्यादा समय तक चला। उन्होंने केवल 5 साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए।

  

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया  
कौन थे लता मंगेशकर के फेवरेट सिंगर्स

लता मंगेशकर ने 6 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। जनवरी की शुरुआत में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने और निमोनिया होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिग्गज गायिका का मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।



यह भी पढ़ें- जब मोहम्मद रफी संग Lata Mangeshkar ने लगाया था सुर, \“सॉन्ग ऑफ द ईयर\“ बन गया था राजेश खन्ना का ये गीत?
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com