search

Train Cancelled: महोबा-खजुराहो रूट पर आज चार ट्रेनें निरस्त, देखें 18 नवंबर तक का बदला शेड्यूल

Chikheang 2025-11-10 14:07:38 views 1250
  



जागरण संवाददाता, महोबा। झांसी मंडल के अंतर्गत खजुराहो स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के कमीशनिंग एवं ललितपुर–महोबा लाइन के बीच कार्ड लाइन कनेक्शन कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्य नौ से 18 नवंबर तक किया जाएगा। एनआइ कार्य दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं कार्य निष्पादन को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बताया कि 11 नवंबर को खजुराहो से ललितपुर जाने वाली ट्रेन के साथ ही ललितपुर से खजुराहो, महोबा से खजुराहो, खजुराहो से महोबा जाने वाली ट्रेन को निरस्त किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ ही 10 नवंबर को दो ट्रेनों को नियमन के तहत चलाया जाएगा। दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन व भोपाल से खजुराहो जाने वाली ट्रेन को ललितपुर– महाराजा छत्रसाल छतरपुर सेक्शन में 15 मिनट का नियमन किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है किया गया है कि इस अवधि में यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी, आइआरसीटीसी, एनटीइएस या पीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त कर लें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244