search

सीतापुर में लोहे की रॉड से हमला कर युवक की हत्या, पांच के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज

Chikheang 2025-11-10 21:08:18 views 1281
  



संवाद सूत्र, हरगांव (सीतापुर)। शराब के नशे ने छह परिवारों की जिंदगी को तबाह कर दिया। नशेबाजी में अपने की साथी की एक व्यक्ति ने चार साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा लिख लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


लखीमपुर के मुहल्ला रामनगर का रूपेश रविवार शाम को हरगांव के रीछिन गांव में आया और अपने साथी ध्यानचंद मिश्र को बुलाकर ले गया। बताया जा रहा कि इसके बाद दोनों ने ठेके पर शराब पी। इस दौरान नशेबाजी में दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर ध्यानचंद के पिता अवधेश मिश्र मौके पर पहुंचे तो देखा रूपेश के साथ ही गांव के ही रजनीश व तौले व दो अन्य युवक ध्यानचंद पर लोहे की राड और लाठी-डंडों से प्रहार कर रहे हैं।

अवधेश ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। ऐसे में उन्होंने परिवारजन के सूचना दी। परिवारजन के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग गए। गंभीर घायल ध्यानचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरगांव ले जया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

  
पुलिस हर पहलू पर कर रही गौर

  

घटना में सिर्फ नशेबाजी है या फिर इसके पीछे कोई छिपा कारण, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर गौर रही है। पुलिस ने सीसी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर रही है। सूत्रों के मुताबिक घटना में गांव के ही एक व्यक्ति से ध्यानचंद से रंजिश की बात भी सामने आ रही है।

  


तहरीर में लूट का भी जिक्र किया गया था, जोकि झूठ है। तीन नामजद सहित पांच पर हत्या का मुकदमा लिखा गया है। हत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।- नेहा त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी, सदर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244