search
 Forgot password?
 Register now
search

Chandra Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में होगा नया सवेरा, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

deltin33 2025-9-29 02:46:32 views 1259
  Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 29 सितंबर को शारदीय नवरात्र की महा सप्तमी है। इस शुभ अवसर पर देवी मां काली की पूजा की जाएगी। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाएगा। देवी मां काली की पूजा करने से भक्तजनों के सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार 29 सितंबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें दो राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा। इन राशियों के जीवन में नया सवेरा होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-


चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 29 सितंबर को देर रात 03 बजकर 54 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 01 अक्टूबर को मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।   
वृश्चिक राशि

  



वृश्चिक राशि के स्वामी ऊर्जा के कारक मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। खासकर, धन की परेशानी दूर होगी। आर्थिक तंगी दूर होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। सेवा क्षेत्र में आपके प्रयास की सराहना की जाएगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। करियर या कारोबार संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। चिंता और तनाव से मु्क्ति मिलेगी।



किसी खास से मिलन होगा। इससे जीवन की नई रुपरेखा तैयार होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। देवी मां कृपा से जीवन में मंगल ही मंगल होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान सफेद और लाल चीजों का दान करें।   


कुंभ राशि


  

कुंभ राशि के कर्मफल दाता शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है। देवी मां दुर्गा की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर पर मांगलिक कार्य होंगे। मेहमानों का आगमन होगा। किसी अपने से मिलना होगा। जीवन जीने का उद्देश्य मिलेगा।



कारोबार में तेजी आएगी। कारोबार का विस्तार करेंगे। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। देवी मां दुर्गा की पूजा करें। पूजा के समय देवी मां दुर्गा को लाल रंग का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही सफेद चीजों का दान करें।

यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जरूर करें ये खास उपाय



यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 8th Day: मां महागौरी की पूजा कैसे करें? इस दौरान क्या भोग लगाएं और किस मंत्र का जप करें?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com