search

माधोपुर में दर्दनाक हादसा, थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही दो बहनों को ट्रक ने कुचला; हुई मौत

Chikheang 2025-11-11 00:07:54 views 1251
  

पुलिस स्टेशन जा रही दो बहनों को ट्रक ने कुचला (फोटो: जागरण)



संवाद सहयोगी सुजानपुर\ माधोपुर। माधोपुर डिफेंस रोड टी-पॉइंट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ एक वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक महिलाओं की पहचान ज्योति पत्नी राम दास, गाँव मैरा, नीरू बाला पत्नी काला राम, निवासी खलकी जैनी के रूप में हुई है। मृतक नीरू बाला के पति काला राम ने बताया कि उसकी साली ज्योति को उसके ससुराल वाले परेशान कर रहे थे, जिसके बाद सुजानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

और दोनों बहनें किसी सुनवाई के लिए थाने जा रही थीं, इसी दौरान माधोपुर डिफेंस रोड स्थित टी पॉइंट पर एक ट्रक चालक ने दोनों बहनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टी पॉइंट डिफेंस रोड पर एक ट्रक ने दो महिलाओं को कुचल दिया है, जिससे उन महिलाओं की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जांच जारी है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोटो
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244