search

2026 के लिए भारत को मिला 1,75,025 हजयात्रियों का कोटा, किरेन रिजीजू ने तैयारियों का लिया जायजा

Chikheang 2025-11-11 01:08:02 views 1250
  

भारत को हज 2026 के लिए बड़ा कोटा



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हज 2026 के लिए भारत का कोटा 1,75,025 होगा। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजीजू ने जेद्दा में रविवार को सऊदी अरब के हज मंत्री डा. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया के साथ बैठक कर हजयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रिजीजू ने रविवार को एक्स पर पोस्ट किया, भारत के साथ सऊदी अरब संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री डा. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की और हज समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारत को हज 2026 के लिए बड़ा कोटा

2026 के लिए भारतीय हजयात्रियों के लिए 1,75,025 का हज कोटा सुनिश्चित किया गया है। रिजीजू की सात से नौ नवंबर तक की सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा के दौरान यह समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान रिजीजू के साथ उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था।

यह यात्रा सऊदी हज मंत्री के निमंत्रण पर की गई थी।बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने हज की तैयारियों की समीक्षा की तथा भारतीय हजयात्रियों के लिए हजयात्रा को और सुगम और आरामदायक बनाने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता जताई। बैठक के बाद दोनों पक्षों ने जेद्दा में हज 2026 के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए।
किरेन रिजीजू ने की सऊदी हज मंत्री से मुलाकात

भारत के लिए कोटा 1,75,025 तय किया गया।यात्रा के दौरान, रिजीजू ने हज 2026 के लिए चल रही तैयारियों का आकलन करने के लिए रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

हजयात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए रिजीजू जेद्दा और ताइफ में हज और उमराह से संबंधित प्रमुख स्थलों, जिनमें टर्मिनल 1 और हरमैन स्टेशन भी शामिल हैं का दौरा भी किया। उन्होंने जेद्दा और ताइफ में प्रवासी भारतीयों के कुछ सदस्यों से भी बातचीत भी की। यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के बीच गहरी होती साझेदारी में मील का पत्थर है।

(न्यूज एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244