search
 Forgot password?
 Register now
search

Weather Update : कानपुर, हमीरपुर सहित आसपास के जिलों में मानसून के बादल बढ़ाएंगे उमस, दिन में बारिश के आसार_deltin51

deltin33 2025-9-29 06:36:21 views 1243
  कानपुर में दिन में बारिश के आसार हैं।





जागरण संवाददाता, कानपुर। मानसून के बादलों के आने से मौसम में बदलाव की स्थितियां बनने लगी हैं। सोमवार को दोपहर में उमस बढ़ने के साथ ही दिन में हल्की वर्षा के भी आसार हैं। रविवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण-पश्चिमी मानसून के नए सिस्टम ने कानपुर और आस-पास के इलाकों में मौसम बदलाव शुरू कर दिया है। रविवार को भी दिन में हल्के बादलों का आना-जाना बना रहा। इससे दिन का अधिकतम तापमान सीएसए के मौसम केंद्र में 33.9 और चकेरी एयरपोर्ट पर 36.4 डिग्री रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 और 28.4 डिग्री रहा है।



मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सोमवार से मानसूनी हवा का असर बढ़ जाएगा। इससे उमस और बढ़ जाने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को भी वर्षा होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम में मानसून हवा का असर बढ़ने से मानसून की वापसी की स्थितियां धीमी हो गई हैं। इससे अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मानसून का असर बना रह सकता है।sheohar-general,Sheohar news, Navratri security, Sheohar police alert, district police instructions, crime prevention, law and order, festival safety measures, police patrolling, Sheohar police,Bihar news   
जानें आसपास के जिलों में कैसा रहेगा मौसम





  • उन्नाव : हल्के बदलों की आवाजाही बनी रह सकती है, इस बीच तक हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी। हवाओं की गति भी 20 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
  • कन्नौज: सोमवार को सुबह धूप निकलेगी। बादल छाए रहने की संभावना है।
  • जालौन: सुबह तेज हवा चल सकती है। बादल छा सकते हैं। तापमान में आंशिक तौर पर बदलाव रहेगा।
  • हमीरपुर: दिन में तेज धूप निकलने के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।
  • फर्रुखाबाद: दिन में हल्के बादल हो सकते हैं। हवा की रफ्तार लगभग 10 किमी प्रति घंटा होगी। दोपहर में तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • इटावा: सुबह से धूप निकलने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
  • कानपुर देहात: तेज धूप संग गर्मी रहने के आसार हैं। दोपहर बाद हल्की बदली रहने से कुछ राहत मिलेगी।
  • औरैया: दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है।


यह भी पढ़ें- कानपुर के जाम में फंसी अभिनेत्री सुष्मिता सेन, सेल्फी लेने की लगी होड़, पुलिस ने मशक्कत से निकाला



यह भी पढ़ें- कानपुर में बरेली जैसे बवाल की साजिश, I Love Muhamad से जुड़ा भड़काऊ आडियो सुना भीड़ जुटाई, फिर हुआ..

like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com