search

दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर अंबेडकरनगर, अयोध्या की ओर जाने वालों वाहनों में सघन चेकिंग

deltin33 2025-11-11 12:37:24 views 1240
  



जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। सोमवार की शाम दिल्ली में लालकिला के पास हुए बम विस्फोट को लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस चौकन्ना हो गई है। जिले में हाई अलर्ट घोषित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने खुद निगरानी की कमान संभाली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिला मुख्यालय से ग्रामीणांचल तक सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। जनपद की सीमा से लेकर अंदर तक प्रत्येक रास्ते पर पुलिस बैरियर लगाकर कार, बाइक संग छोटे-बड़े सभी वाहनों की जांच कर रही है। खास तौर पर अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों की विशेष निगरानी की जा रही है। आजमगढ़, बस्ती, संतकबीरनगर, सुलतानपुर आदि जिलों की सीमा पर पुलिस ने बैरियर लगा दिया है।

प्रत्येक वाहन को चेकिंग के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है। जिला मुख्यालय पर सतर्कता बढ़ा कर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दिया है। एसपी ने शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि घटना के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहकर चेकिंग के निर्देश दिए गए
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131