Bihar Election 2025 Voting: जमुई में मतदान शुरू, झाझा, चकिया और सिकंदरा में डाले जा रहे वोट

Chikheang 2025-11-11 13:07:04 views 727
  

Bihar vidhan sabha chunav 2025 News Updates: जमुई में मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें लगी हैं।



संवाद सहयोगी, जमुई। Bihar Vidhan Sabha Chunav Phase 2 Polls latest News बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जमुई जिले की चार विधानसभा सीट जमुई, सिकंदरा, झाझा और चकाई में मंगलवार 11 नवंबर को मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 12,72,617 मतदाता 41 प्रत्याशियों के भाग का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे। चुनाव प्रचार रविवार शाम को ही समाप्त हो गया था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री नवीन ने बताया कि मतदाता सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक मतदान कर सकेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जमुई जिले में कुल 1595 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 30 आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम सूची के अनुसार सिकंदरा (सु) विधानसभा से 10, जमुई से 12, झाझा से 09 तथा चकाई से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की संख्या की बात करें तो जमुई में कुल 3,12,496 मतदाता हैं ,जिनमें 1,63,222 पुरुष, 1,49,271 महिला और तीन अन्य शामिल हैं।

सिकंदरा में कुल 3,01,039 मतदाता हैं, जिनमें 15,76,666 पुरुष, 1,43,372 महिला और एक अन्य शामिल हैं। चकाई में कुल 3,19,600 मतदाता हैं, जिसमें 1,67,608 पुरुष, 1,51,988 महिला और चार अन्य मतदाता हैं। इसके अलावा है। झाझा विधानसभा में कुल 3,39,482 मतदाता हैं, जिनमें 2,37,395 पुरुष, 1,02,077 महिला और 10 अन्य मतदाता शामिल हैं।

जमुई जिले के कुल 1595 मतदान केंद्रों में से 1025 को संवेदनशील क्रिटिकल घोषित किया गया है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की विशेष तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्र पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि मतदान प्रक्रिया में प्रदर्शित बनी रहे।

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 145 माइक्रो प्रेक्षक, 26 नोडल पदाधिकारी, 152 सेक्टर दंडाधिकारी और एक सुपर जोनल पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। समाहरणालय स्थित नियंत्रण कक्ष आठ नंबर से सक्रिय है। शिकायतों के लिए विधानसभावार दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं। सिकंदरा के लिए 06345-223034, जमुई के लिए 06345-223035, झाझा के लिए 06345-223036 और चकई के लिए 06345-223037 पर संपर्क कर सकते हैं।
41 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में होगा कैद

  • कुल प्रत्याशी - 41
  • पुरुष - 34
  • महिला - 7

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से 10 उम्मीदवार

  • प्रफुल्ल कुमार मांझी - हम
  • उदय नारायण चौधरी - राजद
  • विनोद कुमार चौधरी - कांग्रेस
  • सुभाष चंद्र बोस - जन सुराज
  • रामधीन पासवान - रालोजपा
  • संतोष कुमार दास - बहुजन समाज पार्टी
  • मनोज कुमार दास - एआइएमआइएम
  • उदय रविदास - निर्दलीय
  • प्रियंका कुमारी - निर्दलीय
  • संगीता पासवान - निर्दलीय

जमुई विधानसभा क्षेत्र से 12 उम्मीदवार

  • श्रेयसी सिंह - भाजपा
  • शमशाद आलम - राजद
  • अनिल प्रसाद साह - जन सुराज
  • महावीर यादव - बसपा
  • रामाशीष यादव - आम आदमी पार्टी
  • प्रमोद मिश्रा - समाज सत्ता दल
  • अमरेंद्र उर्फ खोखन सिंह - निर्दलीय
  • रूपेश सिंह - निर्दलीय
  • ओम प्रकाश यादव - निर्दलीय
  • संतोष कुमार यादव - निर्दलीय
  • मु. समीर - निर्दलीय
  • सुशांत कुमार सिंह - निर्दलीय

झाझा विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार

  • दामोदर रावत - जदयू
  • जयप्रकाश नारायण यादव - राजद
  • शिवराज यादव - बहुजन समाज पार्टी
  • केदार कुमार मंडल - अपनी जनता पार्टी
  • निलेदु दत्त मिश्रा - जन सुराज
  • नेमो देवी - निर्दलीय
  • मु. इरफान - निर्दलीय
  • रविंद्र यादव - निर्दलीय
  • अमरजीत कुमार सिंह - एनपीपी

चकाई विधानसभा क्षेत्र से 10 उम्मीदवार

  • सुमित कुमार सिंह - जदयू
  • सावित्री देवी - राजद
  • संजय प्रसाद - निर्दलीय
  • राहुल कुमार - जन सुराज
  • एलिजाबेथ सोरेन - निर्दलीय
  • अलाउद्दीन अंसारी - रालोजपा
  • नरेश कुमार शर्मा - जागरूक जनता पार्टी
  • चंदन कुमार सिंह - निर्दलीय
  • रंजीत कुमार वर्मा - निर्दलीय
  • सोसाना मुर्मू - निर्दलीय  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137554

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.