search
 Forgot password?
 Register now
search

Vidur Niti: अगर याद रखेंगे विदुर की ये बातें, तो जरूर मिलेगी सफलता

LHC0088 2025-11-11 21:37:16 views 720
  

Vidur Niti in hindi  



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। विदुर, महाभारत ग्रंथ के एक प्रमुख पात्र रहे हैं, जिन्हें महात्मा विदुर के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप अपने जीवन में विदुर नीति (Vidur Niti) की कुछ बातों को उतारते हैं, तो इससे आपके लिए सफलता की राह आसान हो जाती है। विदुर नीति में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जो आपको मुश्किल समय में आपके काम आ सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तभी मिलेगी कामयाबी

महात्मा विदुर का कहना है कि, जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है और अपने काम के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहता है वहीं जीवन की हर चुनौती का सामना करता है और सफलता हासिल करता है। क्योंकि मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है। वहीं इसके विपरीत, जो व्यक्ति काम से जी चुराता है और हर काम को कल पर टालता रहता है, वह कभी उन्नति नहीं कर पाता।  
जरूर मिलेगी सफलता

विदुर नीति में बताया गया है कि एक व्यक्ति में सत्य, ईमानदारी, और विवेक होना बहुत जरुरी है। इसके साथ ही व्यक्ति को आलस्य, क्रोध और जल्दबाजी से बचना चाहिए। अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं, तो असफलता आपका रास्ता कभी नहीं रोक सकती।

  
जरूर ध्यान रखें ये बातें

महात्मा विदुर के अनुसार, व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही हर परिस्थिति में शांत बने रहना और सही समय का इंतजार करना भी आपको कठिन-से-कठिन परिस्थिति से निकाल सकता है। क्योंकि व्यक्ति धैर्यवान को सफलता जरूर मिलती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान

विदुर नीति में बताया कि व्यक्ति को हमेशा धन की बचत करनी चाहिए, ताकि आपको आने वाले समय में धन को लेकर कोई परेशानी न उठानी पड़े। इसके साथ ही धन को सही जगह खर्च करना, फिजूलखर्ची से बचना भी आपको भविष्य में धन संबंधी समस्याओं से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Vidur Niti: किन लोगों से नहीं लेनी चाहिए सलाह, वरना बिगड़ जाएगा बना-बनाया काम

यह भी पढ़ें - Mahatma Vidur: इस श्राप के कारण हुआ विदुर का जन्म, सारे गुण होने के बाद भी नहीं बन सके राजा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com