search
 Forgot password?
 Register now
search

दिल्ली में जोर-शोर से चल रही दशहरा की तैयारियां, राम और रावण के बीच युद्ध देखेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु_deltin51

cy520520 2025-9-29 16:06:38 views 1243
  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को रामलीला परिसर में आने का निमंत्रण देते श्री धार्मिक लीला समिति के पदाधिकारी।





जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में रामलीला मंचन के साथ ही दशहरा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विजय दशमी पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लालकिला मैदान में स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में आयोजित रामलीला देखने पहुंचेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता, सचिव प्रदीप शरण और प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि समिति ने राष्ट्रपति को औपचारिक न्यौता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। विजय दशमी के दिन राष्ट्रपति राम-रावण युद्ध का मंचन देखेंगी।



साथ ही सांकेतिक तीर चलाकर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मैदान में मंच, दर्शक दीर्घा और वीआइपी गैलरी को सजाया जा रहा है।patna-city-general,Patna City news,vehicle registration certificate,mobile number update,parivahan,gov,in,Bihar transport department,online mobile update,vehicle information,RC mobile update,DTO office,Bihar news   

राष्ट्रपति के अलावा देश के कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और दिल्ली के अन्य बड़े नेता भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। धीरजधर गुप्ता ने बताया कि इस बार राम-रावण युद्ध का मंचन भव्य और आधुनिक तकनीक से होगा, ताकि दर्शकों को पौराणिक कथा का जीवंत अनुभव मिल सके।



राजधानी के हजारों श्रद्धालुओं के भी इस अवसर पर जुटने की संभावना है। दशहरा पर्व पर श्री धार्मिक लीला कमेटी का पंडाल राष्ट्रपति की मौजूदगी से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रामलीलाओं से दिल्ली की अर्थव्यवस्था में मिलेगा 10 हजार करोड़ का योगदान, लाखों लोगों को मिल रहा रोजगार



like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153545

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com