search

Yamuna Expressway पर टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, महिला की मृत्यु

deltin33 2025-11-11 23:07:16 views 1255
  

प्रतीकात्मक चित्र।  



संवाद सूत्र,  (महावन) मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 115 के समीप सोमवार देर शाम सात बजे आगरा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार का अगला टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दंपती को बाहर निकाला और दोनों को अस्पताल भेजा, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पति का गंभीर हालत में उपचार जारी है।  

इटावा के विजय नगर के रहने वाले अभिषेक की बहन की 16 नवंबर को शादी है। ननद की शादी की खरीदारी करने के लिए अभिषेक अपनी पत्नी दुर्गा के साथ दिल्ली जा रहे थे।

महावन थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 115 के समीप सोमवार देर शाम सात बजे आगरा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार का अगला टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे में दोनों कार में ही बुरी तरह से फंस गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों दंपती को कार से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

जहां चिकित्सकों ने दुर्गा को मृत घोषित कर दिया। महावन थाना प्रभारी सुधीर नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131