search

20 लोगों को लेकर जा रहा तुर्किए का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, जार्जिया में हुआ हादसा

Chikheang 2025-11-12 04:06:59 views 1316
  

सी-130 विमान अजरबैजान से उड़ान भरकर तुर्किए लौट रहा था (फोटो: रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तुर्किए और जार्जिया के अधिकारियों ने बताया कि 20 लोगों को लेकर जा रहा एक तुर्की सैन्य मालवाहक विमान मंगलवार को अजरबैजान की सीमा के पास जार्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन उन्होंने हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तुर्किए समाचार आउटलेट्स पर प्रसारित वीडियो फुटेज में विमान को नीचे गिरते और सफेद धुएं का गुबार छोड़ते हुए दिखाया गया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि सी-130 विमान अजरबैजान से उड़ान भरकर तुर्किए लौट रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन ने बिना कोई विवरण दिए, हताहतों की संख्या का संकेत दिया। तुर्किए के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 20 सैन्यकर्मी सवार थे। मंत्रालय ने कहा कि अजरबैजान और जार्जिया के अधिकारियों ने साथ मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244