search

नोएडा में दिन में ऑटो चलाने और रात में गांजा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पश्चिम बंगाल से जुड़ा कनेक्शन

Chikheang 2025-11-12 14:06:48 views 1268
  




नोएडा फेज-2 पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। सौ. मीडिया सेल



जागरण संवाददाता, नोएडा। दिन में ऑटो और रात में एनसीआर में गांजा बेचने वाले गिरोह का फेज दो थाना पुलिस पर्दाफाश किया है। सरगना समेत पांच तस्करों को सेक्टर 81 भूड़ा चौराहे के पास से दबोचा। इनसे एक लाख रुपये कीमत का 11 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा तस्करों का पश्चिम बंगाल कनेक्शन उजागर हुआ है। गिरोह को आर्डर पर पश्चिम बंगाल से पिट्ठू बैग में काली टेप से पैकड गांजा उपलब्ध हो रहा था। गिरोह का सरगना नौ साल से नोएडा में तस्करी कर रहा है। सभी अशिक्षित व पांचवीं तक पढ़े हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फेज दो थाना पुलिस सोमवार रात को भूड़ा चौराहे के पास के पास चेकिंग कर रही थी। पीठ पर बैग टांगे पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर बच निकलने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस ने सभी को दबोच लिया। थाना प्रभारी विन्ध्यांचल तिवारी ने बताया आरोपितों की पहचान मैनपुरी कुमुरपुर गांव के संतोष गुप्ता, बुलंदशहर के जाहिदपुर कलां गांव के शौकीन, दिल्ली ताजपुर गांव के सोनू, बुलंदशहर हरतौली गांव के अफसर व बदायूं के सैफुल्लागंज गांव के इमरान के रूप में हुई।

सभी दिल्ली व नोएडा में किराये पर रह रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का सरगना इमरान है। वह सभी को अपने साथ जोड़कर तस्करी कराता है। सभी दिन में ऑटो चलाते हैं। रात या दिन में मौका मिलने पर तस्करी करते हैं। वह पश्चिम बंगाल से सस्ते दामों पर गांजा मंगाते हैं और खुद भी लेकर आते हैं।

पिछले कुछ समय से गिरोह को पश्चिम बंगाल का तस्कर फोन पर खेप उपलब्ध कराता है। सोमवार को भी ट्रेन से तस्कर 15 किलो की खेप देकर गया था। उससे खेप लेकर गिरोह के सदस्य सप्लाई करते फिर रहे थे। चार किलो गांजा बेचने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस गांजा उपलबध कराने वाले और खरीदने वालों का पता करने में जुटी है।

पुलिस की जांच में पता चला है कि इमरान 2016 से पर गांजा तस्करी कर रहा है। वह सबसे पहले उसी साल सेक्टर 39 थाने से जेल गया था। इमरान, सोनू पर तीन-तीन, संतोष पर चार, शौकीन व अफसर पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244