search

Haryana News: एसआई रमेश कुमार हत्याकांड: पुलिस की धरपकड़ जारी

LHC0088 2025-11-12 19:37:15 views 1281
  

एसआई की हत्या मामले में आरोपितों की तलाश में पुलिस की छापेमारी।



जागरण संवाददाता, हिसार। ढाणी श्यामलाल में वीरवार रात को ईंट मारकर एसआई रमेश कुमार की हत्या मामले मे बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमों की छापमारी जारी है। पुलिस की टीमें जिले के साथ लगते राजस्थान के जिलों में दबिश दे रही है। इसके अलावा उनके ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अभी तक बाकी आरोपितों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस इस मामले में अभी तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार् कर जेल भेज चुकी हैं। बता दें कि वीरवार की रात को कुछ युवक शराब के नशे में एसआई रमेश कुमार के घर के बाहर हुडदंग कर रहे थे। इस बारे में रमेश कुमार ने युवकाें से बात की और उनको वहां से जाने के लिए।

कुछ देर बाद 10 से 15 युवक घर के बाहर आए। उन्होंने एसआई रमेश कुमार और चचेरे भाई के घर पर पथराव कर दिया। शोर सुनकर एसआई रमेश कुमार घर से बाहर आए तो एक ईंट उनके सिर में लगी। जिस कारण वे घायल हो गए और उनको उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126