search

नाहन में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर CM सुक्खू का मेगा शो, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Chikheang 2025-11-12 20:07:52 views 1031
  

11 दिसंबर को नाहन विधानसभा क्षेत्र में होगा कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल का राज्य स्तरीय कार्यक्रम (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, नाहन। वर्तमान कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष पूरे होने का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले नाहन विधानसभा क्षेत्र में होगा। कांग्रेस पार्टी तथा सिरमौर जिला प्रशासन ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

विदित रहे कि 11 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी तथा राज्य सरकार बड़े कार्यक्रम के लिए योजना तैयार कर ली है।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश के सभी विधायक को भी कार्यक्रम में निमंत्रण दिया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कांगड़ा संसदीय

क्षेत्र के तहत आने वाले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में आयोजित किया गया था। 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने का समारोह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था।

अब 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने का राज्य स्तरीय समारोह शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले नाहन विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित किया गया है। जबकि चौथे वर्ष का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंडी संसदीय क्षेत्र में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

प्रदेश सरकार के 4 वर्षों के कार्यक्रम चारों लोकसभा संसदीय क्षेत्र में आयोजित करवाए जा रहे हैं। जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी तथा जिला प्रशासन ने भीड़ जुटाना के लिए तैयारी शुरू करने कर दी है।

उधर नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिले हैं कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूरे होने का राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244