search

अमरोहा में गंगा एक्सप्रेसवे पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Chikheang 2025-11-12 22:07:33 views 1248
  



संवाद सूत्र, हसनपुर। क्षेत्र के पिपलोती खुर्द एवं सिरसा गुर्जर के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे पर 35 वर्षीय युवक का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला है। शरीर से खून बह रहा था। स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि, पुलिस सड़क दुर्घटना में मृत्यु मान रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी 35 वर्षीय रामपाल सिंह बुधवार सुबह चार बजे अपने घर से पैदल अपनी बुआ के घर सिरसा गुर्जर की मढ़ैया जाने के लिए निकले थे। दिन निकलने पर गंगा एक्सप्रेसवे पर टहलने निकले लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक के शरीर पर चोट के निशान लगे हुए हैं सिर और कमर से खून बह रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

खास बात यह है कि पेट के अलावा शरीर पर और कोई कपड़ा नहीं है। जबकि, वह घर से कपड़े पहन कर निकाला था। स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

उधर, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। हालांकि, पुलिस सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की संभावना जता रही है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी ओमवती के अलावा दो बच्चे छोड़े हैं। मृतक सीधे स्वभाव के व्यक्ति थे। वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला सड़क दुर्घटना में मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के संबंध में जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244