search

पंचकूला में Immigration Firms का तैयार होगा खाका, जांचा जाएगा Record, थाना प्रभारी जल्द सौंपेंगे Report

Chikheang 2025-11-13 01:07:38 views 1283
  

जिस भी इमिग्रेशन फर्म के पास दस्तावेज पूरे नहीं होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



आदेश चौधरी, पंचकूला। जिले में चल रही सभी इमिग्रेशन फर्मों का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। उसके बाद इन सभी का रिकाॅर्ड जांचा जाएगा। जिस भी फर्म के पास दस्तावेज पूरे नहीं होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। थाना क्षेत्र में चल रहे इमिग्रेशन दफ्तरों की लिस्ट तैयार कर सभी एसएचओ जल्द ही रिपोर्ट सौपेंगे।

कुछ दिन पहले पंचकूला पुलिस ने एक इमिग्रेशन ठग पकड़ा था। वह इतना शातिर था कि अपना नाम बदल लेता था और उसी नाम के अनुसार अपनी अलग-अलग आईडी भी बना लेता था। वह कई मामलों में वांछित था और करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक जगह ठगी करने के बाद वह ऑफिस को बंद कर दूसरी जगह नए नाम से ऑफिस खोल लेता था। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने यह निर्देश जारी किए थे की शहर में चल रही सभी इमिग्रेशन फर्मों की जांच की जाए और अवैध पाई जाने वाली फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
छह माह का रिकाॅर्ड होगा चेक

लिस्ट तैयार होने के बाद सभी फर्म का लाइसेंस चेक किया जाएगा। उसके बाद पिछले 6 महीने में उनके द्वारा विदेश भेजे गए लोगों की डिटेल चेक की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि उन्होंने जिस वीजा पर लोगों को विदेश में भेजा है, उसके लिए उनके पास उपयुक्त लाइसेंस है या नहीं। अगर कहीं कोई खामी पाई जाती है तो फर्म संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फर्म संचालकों के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाली जाएगी।
चंडीगढ़ में सख्ती के बाद पंचकूला में खुले नए दफ्तर

चंडीगढ़ में इमिग्रेशन फर्मों पर बहुत सख्ती कर दी गई थी। हालत यह थी कि फर्म संचालक ताला लगाकर गायब हो गए थे। वहां लगातार सख्ती रहने के बाद उनमें से कुछ मोहाली तो कुछ पंचकूला में शिफ्ट हो गए थे। यह सब वही लोग थे, जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244