JHARKHAND GOURAV YATRA: रजनी हाथी के संग गूंजा जय झारखंड, परंपरा, संस्कृति और एकता का अद्भुत संगम

deltin33 2025-11-13 02:37:56 views 486
  

दलमा में दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी उत्तम नाथ पाठक व सहायक महाप्रबंधक दिलावर साहू ने मशाल जलाकर झारखंड गौरव यात्रा को आगे बढाया।

  

दलमा में झारखंड गौरव यात्रा के दौरान मादा हाथी रजनी को फल खिलाते संपादकीय प्रभारी उत्‍तम नाथ पाठक, सहायक महाप्रबंधक दिलावर साहू व अन्‍य।

संवाद सूत्र, पोटका। झारखंड स्थापना की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दैनिक जागरण की झारखंड गौरव यात्रा बुधवार को कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद हाता पहुंची। यहां लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जय झारखंड और भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।     विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
युवा संस्था का पारंपरिक स्वागत

हाता और हल्दीपोखर में युवा संस्था के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर यात्रा का स्वागत किया। विशेष रूप से महिलाओं ने मशाल और तिरंगा थामे जय झारखंड के नारे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान जब यह पता चला कि पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एके. लाल का जन्मदिन है, तो लोगों ने उत्साहपूर्वक उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने आरती उतारकर जन्मदिन को खास बनाया। भावुक होते हुए डॉ. लाल ने कहा कि यह मेरे जीवन का अनमोल उपहार है कि झारखंड गौरव यात्रा जैसे पावन अवसर पर लोगों के बीच अपना जन्मदिन मना रहा हूं।   
पारंपरिक रंग में रची-बसी गौरव यात्रा

सुबह आठ बजे गौरव यात्रा पावरु मध्य विद्यालय, हाता के समीप पहुंची। पारंपरिक पोशाकों में नाचते-गाते यात्रा का स्वागत करने ग्रामीण पहुंचे। चार नवंबर को जमशेदपुर से आरंभ हुई यह यात्रा हाता पहुंचने से पहले कोल्हान के अनेक इलाकों से होकर गुजरी थी।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एके. लाल मौजूद रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से आरती उतारकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने हाथों में मशाल लेकर यात्रा का नेतृत्व किया।  
ढोल-नगाड़ों और झांकी से सजी यात्रा

यात्रा जब हाता चौक की ओर बढ़ी तो पूरा क्षेत्र उत्सव में डूब गया। नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की बैंड पार्टी ने धुनें बजाकर माहौल में जोश भर दिया। रास्ते में तारा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ड्रम बजाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक कमलेश मिश्रा स्वयं छात्रों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

हाता पहुंचने पर दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी उत्तम नाथ पाठक, सहायक महाप्रबंधक दिलावर साहू और डॉ. एके. लाल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय झारखंड के नारों ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। इस दौरान पोटका और कोवाली थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला।  
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की झांकी बनी आकर्षण  

मध्य विद्यालय पावरु पहुंचने पर नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा और भारत माता की झांकी प्रस्तुत की। छात्राओं ने एक किलोमीटर तक पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य करते हुए यात्रा का स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिका बबीता झा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।   

बुधवार को हल्‍दीपोखर में पारंपरिक वेशभूषा में सजी युवतियों ने झारखंड गौरव यात्रा का स्‍वागत किया।
हल्दीपोखर में हुआ भव्य समापन

यात्रा का अगला पड़ाव हल्दीपोखर रहा, जहां बोर्ड मध्य विद्यालय, हिंदी मध्य विद्यालय और साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने ‘शराब छोड़ो, बोतल तोड़ो’ शीर्षक से नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में साहित्यकार विकास कुमार भगत और डॉ. एके. लाल ने दैनिक जागरण की इस सामाजिक पहल की सराहना की। शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड, खपरसाई की ओर से यात्रा में शामिल प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी गई। कंपनी के सीईओ सत्यानंद झा ने कहा कि झारखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह गौरवशाली क्षण है।  
रजनी हाथी के आंगन में अनोखा समापन

दैनिक जागरण की झारखंड गौरव यात्रा का समापन दलमा वन अभयारण्य में स्थित रजनी हाथी के आंगन में हुआ। यहां जागरण परिवार के सदस्य, वनपाल अचिंत राणा, सागर और अन्य वनकर्मी रजनी हाथी के साथ कुछ दूर पैदल चले। सभी ने रजनी हाथी को भोजन कराया और झुककर नमस्कार किया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम ने कहा कि दैनिक जागरण की झारखंड गौरव यात्रा ने राज्य के गौरव को नई ऊंचाई दी है। यह वास्तव में अभूतपूर्व आयोजन है।  
आयोजन में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम की सफलता में श्यामल महाकुड़, चयन मंडल, माधुरी राणा, सुरेश महापात्र, सीमा गुप्ता, अरविंद गुप्ता, रूपा गुप्ता, सीमा मंडल, मोप्सी सरदार, जेमा सिंह, रीला सरदार और चंद्रकला सरदार का विशेष योगदान रहा।

मौके पर उपेंद्रनाथ सरदार, सुनील कुमार दे, विकास कुमार भगत, रवि भगत, दिनेश गुप्ता, शंकर चंद्र गोप, निर्मला सरदार, आनंद पाल, मानिक सरदार, राम रंजन प्रधान, हरिश्चंद्र सरदार, हिमांशु सरदार, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, सूरज मंडल, करुणामय मंडल और जयराम हांसदा मौजूद रहे।   

नेताजी सुुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नुुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशामुक्त समाज का दिया संदेश।   

हल्दीपोखर में झारखंड गौरव यात्रा में मशाल लेकर शामिल हुईं महिलाएं।   

झारखंड गौरव यात्रा में शामिल हुए विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी।   

हल्दीपाेखर में झारखंड गौरव यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़।   

झारखंड गौरव यात्रा में पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते लोग।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1010K

Threads

0

Posts

3210K

Credits

administrator

Credits
323612

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.