Ghaziabad Dengue Cases: गाजियाबाद के पॉश इलाकों में फैल रहा डेंगू, स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट_deltin51

Chikheang 2025-9-30 16:36:08 views 972
  शहर में डेंगू और गांवों में फैल रहा मलेरिया। (सांकेतिक तस्वीर)





जागरण संवाददाता,गाजियाबाद। जिले के पॉश इलाकों में डेंगू और गांवों में मलेरिया फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की दो महीने की रिपोर्ट में पता चला है कि वैशाली, कौशांबी, इंदिरापुरम ,क्रॉसिंग रिपब्लिक, राजनगर और राजनगर एक्सटेंशन जैसे इलाकों में डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इन क्षेत्रों में मिल रहे डेंगू मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के अधिक मरीज मिल रहे हैं। इनमें लोनी, मुरादनगर, भोजपुर, डासना और विजयनगर के गांव शामिल हैं।



पिछले पांच साल में पहली बार मलेरिया के मरीजों की संख्या 80 तक पहुंच गई है। डेंगू और मलेरिया रोकथाम को सर्वे के साथ लार्वा तो ढ़ूंढ़ा जा रहे है लेकिन कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की कड़ी कमजोर हो रही है।

मलेरिया विभाग की छिड़काव टीम कूलर और गमलों में लार्वा ट्रेस कर रही। सोमवार को डेंगू के छह नये केस राजनगर एक्सटेंशन, वैशाली, वसुंधरा,इंदिरापुरम,गरिमा गार्डन और मुरादनगर में मिले हैं। चार मरीजों की जांच रिपोर्ट सरकारी लैब से और दो मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है।



सरकारी लैब में जांच के बाद एक मलेरिया के केस की पुष्टि हुई है। मलेरिया के कुल केसों की संख्या 80 हो गई है। डेंगू के सात मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से पांच मरीजों का इलाज जिला एमएमजी अस्पताल के डेंगू वार्ड में चल रहा है। कुल मरीजों की संख्या 152 हो गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर 143 लोगों को नाेटिस दिया गया है। उनकी सलाह है कि मच्छरदानी में सोएं। एसी और कूलर की सफाई जरूर करें। बुखार होने पर केवल पीसीएम की गोली लें। चिकित्सक को दिखाने के बाद ही अन्य दवाएं खाएं।




पिछले पांच वर्षों में मिले डेंगू-मलेरिया के केसों का विवरण

new-delhi-city-crime,delhi police,delhi police arrest,attempted murder case,criminal arrest delhi,illegal weapon seizure,burari delhi arrest,ghaziabad crime news,delhi police news,anuj bhati arrest,crime in delhi,delhi crime update,Delhi news   





    वर्ष डेंगू मलेरिया
   
   
   2021
   1238
   31
   
   
   2022
   901
   19
   
   
   2023
   1261
   28
   
   
   2024
   196
   27
   
   
   2025
   152
   80
   
सात दिन में मिले डेंगू के मरीजों का विवरण





   तिथि   केस





  • 22    5
  • 23    5
  • 24    7
  • 25    5
  • 26    6
  • 27    5
  • 29    6










like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137554

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.