search

टिहरी बांध पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की लोगों से अपील

Chikheang 2025-11-13 16:38:03 views 1260
  

टिहरी बांध।



जागरण संवाददाता, नई टिहरी। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड (टीएचडीसी) ने टिहरी बांध क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। डैम में चल रहे आवश्यक मरम्मत कार्यों के कारण बांध के ऊपर से आम वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
टिहरी बांध के ऊपर से आम वाहनों की आवाजाही पर लगा प्रतिबंध

  

टीएचडीसी के अनुसार, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि मरम्मत कार्य सुचारू रूप से चलते रहें और किसी प्रकार की दुर्घटना या बाधा की संभावना न रहे। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे एम्बुलेंस, पुलिस, आपातकालीन सेवा या विभागीय वाहन को ही डैम के ऊपर से गुजरने की अनुमति होगी।

  
लोगों से वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने की अपील

  

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से डैम की ओर न आएं। मरम्मत कार्य पूरा होते ही यातायात बहाल किए जाने की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए यह अस्थायी प्रतिबंध कुछ असुविधा पैदा कर सकता है। लेकिन विभाग का कहना है कि क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम बेहद जरूरी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244