search
 Forgot password?
 Register now
search

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं होती शादी, यहां समझें ज्योतिष गणित

cy520520 2025-11-13 18:37:59 views 1257
  

Vivah Panchami 2025 इन कामों से मिलता है शुभ फल।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस बार विवाह पंचमी का पर्व 25 नवंबर को विवाह पंचमी को मनाया जाएगा। साथ ही विवाह पंचमी (Vivah Panchami 2025 Date) को भगवान राम और माता सीता की कृपा प्राप्ति के लिए भी एक उत्तम दिन माना गया है, लेकिन लोग इस दिन पर विवाह अनुष्ठान करने से बचते हैं, जिसके पीछे एक बड़ी ही खास वजह मिलती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस कारण नहीं किए जाते विवाह

हालांकि हिंदू धर्म में प्रभु राम और माता जानकी की जोड़ी को एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता है। लेकिन इसके बाद भी इस तिथि को विवाह करने के लिए शुभ नहीं माना जाता। इसके पीछे यह धार्मिक मान्यता चली आ रही है कि प्रभु राम और माता सीता को अपने वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा था। 14 वर्ष का वनवास, रावण और भगवान राम का युद्ध और वनवास की समाप्ति के बाद भी माता सीता का वन में रहना, इसी के कुछ उदाहरण हैं। इसलिए यह माना जाता है कि जो भी इस तिथि पर विवाह करता है, उसके जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

  

(Picture Credit: Freepik)  
मिलता है मनोवांछित फल

विवाह पंचमी का पर्व अयोध्या में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इसके साथ ही नेपाल में भी इस पर्व का उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन पर भगवान राम और माता सीता के विवाह की भव्य झांकियां भी निकाली जाती हैं। कई साधक इस दिन पर व्रत भी करते हैं। धार्मिक ग्रन्थों में यह वर्णन मिलता है कि विवाह पंचमी के दिन व्रत करने से साधक को सुखी वैवाहिक जीवन और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

  
मिलता है शुभ फल

विवाह पंचमी के दिन आप विधि-विधान से भगवान श्री राम और माता जानकी की पूजा करें। इसके साथ ही तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस की सिद्ध चौपाइयों का जप करें और भगवान श्रीराम व माता सीता के मंत्रों का जप करें। इससे साधक को मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर करें ये असरदार उपाय, मिलेगा सुख और सौभाग्य

यह भी पढ़ें - Ram Mandir: राम मंदिर के शिखर पर होगा ध्वजारोहण, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153662

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com