search

MP के मंडला में बबैहा पुल पर हादसा, चावल से भरा ट्रक नाले में गिरा, SDRF की सर्चिंग के बाद मिली लोकेशन

deltin33 2025-11-13 21:37:36 views 1254
  

रेलिंग तोड़कर नाले में जा गिरा ट्रक।  



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मप्र के मंडला जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर मंडला–जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर बबैहा नाले के पास बुधवार देररात एक बड़ा हादसा हो गया। चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक जबलपुर से मंडला की ओर जा रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तेज रफ्तार के कारण हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल की रेलिंग टूट गई और ट्रक सीधे नाले में समा गया। हादसे के वक्त ट्रक में चालक समेत दो लोग सवार थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नाले में नर्मदा नदी का बैक वाटर भरने से पानी का स्तर हमेशा ऊंचा रहता है, जिससे ट्रक पूरी तरह पानी में डूब गया।
बचाव दल ने चलाया रेस्क्यू अभियान


घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा और पानी की गहराई के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह फिर सर्चिंग शुरू की गई, जिसके बाद टीम ने ट्रक का लोकेशन पता लगा लिया है। अब क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकालने की तैयारी चल रही है।

  
एक आशंका यह भी

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर भी हो सकती है। फिलहाल SDRF और पुलिस की टीम तलाशी अभियान में जुटी है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131