search
 Forgot password?
 Register now
search

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, इनोवा की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत; चार घायल

deltin33 2025-11-14 03:36:50 views 1254
  

मोहम्मदपुर गांव के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई।



संवाद सहयोगी, फरुखनगर। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र के वजीरपुर रोड पर मोहम्मदपुर गांव के पास गुरुवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए। मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे में बाइक सवार एक महिला और युवक की मौत हो गई। जबकि कार व बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 35 वर्षीय देवी और 22 वर्षीय राजकुमार के रूप में की गई। यह देवर-भाभी थे। इनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा का रहने वाला है। फिलहाल यह लोग फरुखनगर के मोहम्मदपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे थे।

ये सभी गुरुवार शाम फरुखनगर किसी जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में प्रिंस होटल के सामने यह हादसा हो गया। बाइक पर एक छह वर्षीय बच्ची, दो पुरुष और दो महिलाएं थीं। बताया जाता है कि राजकुमार की दो महीने बाद शादी होने वाली थी।
बच्ची के दोनों पैर टूटे, अन्य की हालत भी नाजुक

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए। राहगीरों ने मिलकर सभी को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया। छह वर्षीय बच्ची को लार्ड कृष्णा अस्पताल में दाखिला कराया। हादसे में बच्ची के दोनों पैर और एक हाथ टूट गया है। जबकि दो अन्य घायलों को एसजीटी अस्पताल में भर्ती करवाया है जिनकी हालात काफी नाजुक बनी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार इनोवा गाड़ी मोहम्मदपुर गांव का रहने वाला हिमांशु चला रहा था। वह भी घायल है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com