search

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, लिखा ये पोस्ट

LHC0088 2025-11-14 13:06:57 views 1092
  

पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए पंडित नेहरू के बारे में लिखा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जन्मतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।“


  


Tributes to former Prime Minister, Pandit Jawaharlal Nehru Ji on the occasion of his birth anniversary.— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025

नीतीश कुमार ने शेयर की पोस्ट

आज यानी 14 नवंबर को सभी की नजर बिहार विधानसभा चुनाव के आगामी नतीजों पर है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पंडित नेहरू की जन्मतिथि पर उन्हें बधाई दी है।

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।“


भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 14, 2025

यूपी में हुआ था पीएम नेहरू का जन्म

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य चेहरों में से एक रहे पंडित नेहरू ने 1951 के आम चुनाव के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया था।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126