search
 Forgot password?
 Register now
search

IND vs SA: जसप्रीत बुमराह के पंजे से साउथ अफ्रीका पस्त, पहले ही दिन टीम इंडिया ने दिखाई ताकत

cy520520 2025-11-14 22:06:59 views 979
  

टीम इंडिया ने पहले दिन दिखाया दम  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अपने घर में क्यों शेर कही जाती है इस बात की बानगी उसने एक बार फिर पेश की है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में भारत ने विश्व चैंपियन साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इसमें सबसे आगे रहे जसप्रीत बुमराह जिन्होंने पांच विकेट लेकर मेहमान टीम की कमर तोड़ दी और उसे पहली पारी में 159 रनों पर समेट दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने जरूर अपना एक विकेट खो दिया है। उसने स्टम्प्स तक एक विकेट खोकर 37 रन बनाए हैं। केएल राहुल 13 और वॉशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के स्कोर से 122 रन पीछे है। भारत ने यशस्वी जायसवाल के रूप में अपना इकलौता विकेट खोया है। वह मार्को यानसेन का शिकार बने। जायसवाल ने 12 रन बनाए।
टीम ने किया हैरान

इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 से सभी को हैरान कर दिया। साई सुदर्शन को बाहर कर सुंदर को नंबर-3 के लिए चुना गया और इसी के साथ चार स्पिनरों के साथ खेलने का फैसला किया जो अभी तक बहुत ही कम देखने को मिला है। हालांकि, भारतीय स्पिनर हावी नहीं रहे और जो काम किया वो बुमराह ने किया। 11वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने रियान रिकेलटन को पवेलियन भेज दिया। वह 22 गेंदो पर 23 रन ही बना सके। एक ओवर के बाद बुमराह ने एडेन मार्करम को भी पवेलियन भेज दिया। वह 48 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेल सके।

कप्तान टेम्बा बावुमा तीन रन ही बना सके और कुलदीप का शिकार बने। पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने यही तीन विकेट खोए, लेकिन दूसरे सेशन में तो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज आया राम गया राम होते रहे।
दूसरे सेशन में हुआ काम तमाम

दूसरे सेशन में विकेट गिरने की शुरुआत वियान मुल्डर से हुई। कुलदीप ने मुल्डर को अपना दूसरा शिकार बना साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया। बुमराह ने फिर टोनी डी जोर्जी (24) का शिकार कर साउथ अफ्रीका का पांचवां विकेट भी गिरा दिया। फिर मोहम्मद सिराज ने काइल वैरीयेन (16) और मार्को यानसेन (0) को आउट कर मेहमान टीम का स्कोर सात विकेट पर 147 रन कर दिया।

अक्षर पटेल ने कोर्बिन बोश्च को आउट कर अपना खाता खोला। ये धुरंधर ऑलराउंडर सिर्फ तीन रन ही बना सके। बुमराह ने फिर सिमोन हर्मार और केशव महाराज को आउट कर साउथ अफ्रीका की पारी का अंत कर दिया। सिमोन ने पांच रन बनाए तो महाराज खाता तक नहीं खोल सके।

बुमराह ने पांच विकेट अपने नाम किए। सिराज और कुलदीप के हिस्से दो-दो विकेट आए। अक्षर पटेल के हिस्से एक ही विकेट आया।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: Kuldeep Yadav ने BCCI को चिट्ठी लिख मांगी छुट्टी, क्रिकेटर के बारे में गुपचुप एक बड़ी जानकारी आई सामने

यह भी पढ़ें- IND vs SA: बूम बूम द बॉस... SENA देशों के लिए खौफ बने बुमराह, पांच विकेट लेकर अकरम को छोड़ा पीछे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com