NUAPADA में 10 साल बाद फिर खिला कमल, भाजपा के जय ढोलकिया ने 83,748 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

LHC0088 2025-11-14 23:13:09 views 1180
  

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों के साथ जश्‍न मनाते भाजपा प्रत्‍याशी जय ढोलकिया।


जागरण टीम, भुवनेश्वर/अनुगुल। नुआपड़ा उपचुनाव 2025 की मतगणना समाप्त हो गई है। अंतिम परिणाम के साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि एक बार फिर नुआपड़ा में कमल खिल गया है।    भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया ने रिकॉर्ड 83,748 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। 26 राउंड की गिनती के बाद भाजपा ने नुआपड़ा में शानदार प्रदर्शन किया है।   10 साल बाद इस सीट को एक बार फिर भगवा रंग में रंग दिया है। ताजा परिणामों के अनुसार जय ढोलकिया ने 1,23,869 वोट हासिल किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार घासीराम माझी को 40,121 वोट मिले, जबकि बीजद उम्मीदवार स्नेहांगिनी छुरिया को 38,408 वोट प्राप्त हुए।  
ढोलकिया का कारवां: खरियार रोड में निकाली विजय शोभायात्रा

बड़े अंतर से मिली जीत के बाद जय ढोलकिया ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ खरियार रोड में विशाल विजय शोभायात्रा निकाली। सड़क पर भगवा पताका, जयकारों और विजय गीतों की गूंज से माहौल उत्सवमय हो उठा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ ढोलकिया का स्वागत किया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भाजपा में जश्न: विधानसभा में संख्या बढ़कर 79 हुई नुआपड़ा में भाजपा की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं है। इसने ओडिशा की राजनीति में समीकरण बदल दिए हैं। जीत के बाद भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है, जबकि बीजद की संख्या 51 से घटकर 50 रह गई है।   भुवनेश्वर से नुआपड़ा तक भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। वरिष्ठ नेताओं के आवासों पर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई है।  नुआपड़ा सीट पर भाजपा ने पहली बड़ी जीत 2014 के विधानसभा चुनाव में दर्ज की थी।   उस समय भाजपा उम्मीदवार बसंत पंडा ने 55,252 वोट पाकर बीजद उम्मीदवार राजेंद्र ढोलकिया को 9,610 वोटों से हराया था। इसके बाद 2019 में बीजद के राजेंद्र ढोलकिया 65,647 वोट से जीते। उस चुनाव में भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी।   लेकिन सिर्फ एक वर्ष बाद हुए इस उपचुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक वापसी करते हुए सीट को अपने नाम कर लिया। 11 नवंबर को हुए मतदान में नुआपड़ा की जनता ने जमकर हिस्सा लिया। कुल 2,54,487 मतदाताओं में से 2,12,385 ने अपने वोट डाले। इनमें 1,03,817 पुरुष मतदाता और 1,08,563 महिला मतदाता थे। कुल मिलाकर 83.45% मतदान हुुआ।   
प्रत्‍याशी का नाम        पार्टी        प्राप्‍त मत

    जय ढोलकिया        भाजपा        1,23,869

घासीराम माझी        कांग्रेस        40,121

स्नेहांगिनी छुरिया      बीजद        38,408

     




अन्य उम्मीदवारों को मिले वोट



प्रत्‍याशी का नाम        पार्टी        प्राप्‍त मत

लोचन सिंह माझी       निर्दल        2,137

लक्ष्मीकांत टांडी        निर्दल        1,322

किशोर कुमार बाघ     निर्दल        743

भुवनलाल साहू          निर्दल        721

हेमंत टांडी              निर्दल        662

चक्रांत जेना             निर्दल        529

भक्तबंधु धुरुआ         निर्दल        511

रमाकांत हाथी           सपा          489

नीता बाघ               निर्दल         529

आश्रय महानंद          निर्दल        191

सुकधर दंडसेना        ओजपा        167




पोस्टल बैलेट के परिणाम   पार्टी / श्रेणी        प्राप्त मत

भाजपा       112

कांग्रेस        55

बीजद        30

निरस्त        89
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134657

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.